टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सुनील शेट्टी के बाउंसर की जमकर की धुनाई

NULL

01:56 PM May 02, 2018 IST | Desk Team

NULL

करनाल : बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी के बाउंसर की प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पी.ए अभिमन्यु तथा एक भाजपा नेता ने एक मंदिर में लोगों के सामने जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया गया। देर रात तक पुलिस इस मामले को चैक करने की बात दोहराती रही। देर रात एसपी सुरेन्द्र भौरिया ने पंजाब केसरी को बताया कि यह घटना शाम की है। अभी जांच की जा रही है। एसपी ने यह भी बताया कि यह इनका आपस का मामला था। फिलहाल इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने यह भी कहा कि बाऊंसर को पुलिस के हवाले किया गया था। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। जानकारी के मुताबिक सैक्टर-14 स्थित श्री कृष्णा मंदिर में आज कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Advertisement

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री के पीए अभिमन्यु तथा भाजपा नेता अशोक सुखिजा भी शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी के बाऊंसर द्वारा सीएम के पी.ए को कहीं धक्का लग गया। इसके बाद तैश में आए सीएम के पी.ए अभिमन्यु ने अचानक बाऊंसर को पकड़ लिया। सोशल मिडिया पर बकायदा इसका एक विडियों जारी हुआ है। जिसमें मुख्यमंत्री के पी.ए अभिमन्यु तथा भाजपा नेता अशोक सुखिजा द्वारा बाऊंसर की पिटाई होते हुए दिखाया जा रहा है।

बाऊंसर की पिटाई भी ताबड़तोड़ की जा रही है। मुख्यमंत्री अक्सर अपने कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए कृष्णा मंदिर आते रहें हैं। मंदिर में ही भाजपा नेताओं द्वारा अभिनेता के बाऊंसर की पिटाई चर्चा का विषय बनी हुई है। मारपीट के बाद अभिनेता सुनील शेट्टी कार्यक्रम से उठ कर चले गए। इधर भाजपा नेता अशोक सुखिजा ने कहा कि वह तो छुड़वा रहें थे। कुछ लोग धक्का मुक्की कर रहे थे। एक व्यक्ति हम पर भी आ गिरा। उसके बाद वहां झगड़ा हो गया। हमने तो छुड़वाया है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

– हरीश चावला

Advertisement
Next Article