For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

धरती पर लौंटी Sunita Williams, बहन ने बताया कब आएंगी भारत

सुनीता विलियम्स की घर वापसी, बहन ने बताया भारत आने का समय

04:57 AM Mar 19, 2025 IST | Neha Singh

सुनीता विलियम्स की घर वापसी, बहन ने बताया भारत आने का समय

धरती पर लौंटी sunita williams  बहन ने बताया कब आएंगी भारत

भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 9 महीने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में बिताने के बाद धरती पर लौटीं। उनके सुरक्षित लौटने से गुजरात के झूलासन गांव में खुशी की लहर है। सुनीता की बहन फल्गुनी पंड्या ने बताया कि परिवार अब सुनीता के साथ छुट्टियां बिताने की योजना बना रहा है।

भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में 9 महीने का लंबा समय बिताने के बाद आज सफलतापूर्वक धरती पर लौट आईं। उनकी सुरक्षित वापसी की खबर से गुजरात में उनके पैतृक गांव झूलासन में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव वालों और उनके परिवार ने इस ऐतिहासिक पल पर खुशी जाहिर की। सुनीता की चचेरी बहन फल्गुनी पंड्या ने इस मौके पर कहा कि परिवार अब सुनीता के साथ छुट्टियां बिताने की योजना बना रहा है।

286 बाद लौंटी सुनीता

सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिए फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित उतर गए। यह मिशन मूल रूप से कुछ ही दिनों का था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण यह 286 दिनों (करीब 9 महीने) तक चला। इस दौरान दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में ही रहना पड़ा। इसके बाद नासा ने स्पेसएक्स-नासा क्रू-9 मिशन के तहत उन्हें वापस लाने का फैसला किया।

जल्द ही भारत आएंगी सुनीता

सुनीता विलियम्स की चचेरी बहन फल्गुनी पंड्या ने इस बात की पुष्टि की है कि सुनीता जल्द ही भारत आएंगी। हालांकि उन्होंने कोई तारीख नहीं बताई, लेकिन वे इस साल के अंत तक भारत आ सकती हैं। इस खबर से उनके पैतृक गांव झूलासन के लोगों में काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुनीता को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए पत्र लिखा और कहा कि “1.4 अरब भारतीयों को आपकी सफलता पर गर्व है।” पीएम मोदी ने यह भी बताया कि जब वे अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन से मिले थे, तब उन्होंने सुनीता विलियम्स का हालचाल पूछा था।

महाकुंभ की तस्वीर मांगी थी

फाल्गुनी पंड्या ने कहा, 19 सितंबर को सुनीता ने अपना 59वां जन्मदिन मनाया। उस समय वे अंतरिक्ष में थीं। हमने भारत की मशहूर मिठाई काजू कतली भी अमेरिका भेजी थी। जब हम महाकुंभ गए थे, तब सुनीता ने वहां से तस्वीरें भी मांगी थीं। वह बहुत उत्साहित थीं कि मैं उन्हें महाकुंभ के बारे में सब कुछ बताऊं।” फल्गुनी ने यह भी कहा कि भगवान की कृपा से सब ठीक है।

Sunita Williams Return: SpaceX ड्रैगन कैप्सूल की फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लैंडिंग

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×