टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

40 देशों की सुपर मॉडल ने बेटियों व महिलाओं को बांटे सेनेटरी पैड्स

NULL

02:33 PM Mar 19, 2018 IST | Desk Team

NULL

बहादुरगढ़ : महिला सशक्तिकरण की आवाज को बुलंद करने, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ का संदेश देने के लिए 40 देशों की सुपर मॉडल्स गांव लोवा खुर्द में पहुंची। उन्होंने स्कूली लड़कियों व गांव की महिलाओं को सेनेटरी पैड्स भी वितरित किए और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए ग्रामीणों को जागरूक भी किया। वे टेन स्केयर मीडिया एंड प्रोडेक्शन व रूबरू ग्रुप की ओर से आयोजित चल रहे मिस सुपर मॉडल वल्र्ड वाइड 2018′ ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेने आई है। इस कांटेस्ट के आलावा यह सुपर मॉडल्स हमारे देश की कुछ गंभीर मुद्दे जैसे कन्या भ्रूण हत्या, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं पर सामाजिक जागरूकता फैलाने का काम भी कर रहीं हैं।

Advertisement

इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए 40 देशों से आई सुपर मॉडल्स ने बहादुरगढ़ के गांव लोवा खुर्द में स्कूल कि लड़कियों व गांव कि महिलाओं को सेनेटरी पैड्स बांटे और मौजूद सभी लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ एकजुट होने के लिए कहा। मॉडल्स ने मौजूद सभी लड़कियों को देश का नाम रोशन करने और देश को अपने ऊपर गर्व महसूस कराने की सलाह दी।

गौरतलब है कि 10 दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में फैशन शो, टैलेंट शो, राष्ट्रीय परिधान प्रतियोगिता और 26 मार्च को गुरुग्राम स्थित किंग्डम ऑफ ड्रीम्स में इसका ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया, बेलारूस, चीन, इजिप्ट, इथोपिया, इजराइल, कजाकिस्तान, केन्या, लेबनान, मलेशिया, मैक्सीको, म्यांमार, नीमिबया, नेपाल, न्यूजीलैंड, फिलिपिंस, रशिया, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, श्रीलंका, थाईलैंड, तुर्की, उज्बेकिस्तान व भारत सहित 40 से अधिक देशों की सुंदरियां हिस्सा ले रही हैं। 10 दिन के शैड्यूल में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां भी इन सुपर मॉडल्स का मनोबल बढ़ाने के लिए इनसे मुलाकात करेंगी।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

– प्रेम शर्मा

Advertisement
Next Article