Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अंधविश्वास या अमानवता, कातिल साहिल के कमरे से मिली चौंकाने वाली चीजें, मेरठ मर्डर में नया मोड़

मेरठ मर्डर केस: साहिल के कमरे में मिली चौंकाने वाली चीजें

10:09 AM Mar 20, 2025 IST | Neha Singh

मेरठ मर्डर केस: साहिल के कमरे में मिली चौंकाने वाली चीजें

मेरठ में सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर इस क्रूर हत्या को अंजाम दिया। पुलिस को साहिल के कमरे से तांत्रिक वस्तुएं मिली हैं, जिससे शक है कि यह हत्या किसी तांत्रिक अनुष्ठान का हिस्सा हो सकती है।

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। देश हैरान है कि एक पत्नी अपने पति का इतनी बेरहमी से कत्ल कैसे कर सकती है। मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस अमानवीय अपराध को अंजाम दिया। अपने परिवार से लड़कर मुस्कान से शादी करने वाले सौरभ को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जिस बर्बरता से मुस्कान ने सौरभ का कत्ल किया, वो देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। उनका कहना है कि इससे पहले उन्होंने अपने पूरे करियर में ऐसा केस नहीं देखा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया

डॉ. अशोक कटारिया ने कहा, “अपने 30 साल के करियर में मैंने ऐसा मामला नहीं देखा। यह कोई साधारण हत्या नहीं है। कोई भी साधारण व्यक्ति इतनी क्रूर हरकत नहीं कर सकता।” पोस्टमार्टम रिपोर्ट के शुरुआती निष्कर्षों ने पुलिस और डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार सौरभ का शव करीब दो से तीन सप्ताह पुराना था और उसकी त्वचा सड़ चुकी थी, दांत ढीले थे और शरीर के कुछ हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे।

मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि शव पर सीमेंट का घोल डाला गया था, जिससे उसकी उम्र और अन्य जानकारी पता लगाना मुश्किल हो गया। पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने इस हत्याकांड को अब तक का सबसे भयावह मामला बताया है।

पहले प्रेमी के साथ ली ड्रग्स फिर किए पति के टुकड़े, हैवान हसीना ने ऐसे ली सौरभ की जान

कातिल पर तंत्र-मंत्र करने का शक

इस हत्याकांड में तंत्र-मंत्र का एंगल भी सामने आ रहा है। पुलिस को मुख्य आरोपी साहिल के कमरे से कई अजीबोगरीब चीजें मिली हैं, जिनमें कुछ तांत्रिक वस्तुएं और रहस्यमयी रसायन शामिल हैं। इससे यह शक गहरा गया है कि यह हत्या किसी तांत्रिक अनुष्ठान का हिस्सा हो सकती है। कुछ दिन पहले ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक का टुकड़ों में कटा शव बरामद हुआ था। बाद में उसकी पहचान सौरभ के रूप में हुई थी।

शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या के बाद हत्यारे ने शव के टुकड़े किए और उसे गलाने के लिए सीमेंट का घोल डाला, ताकि शव जल्दी सड़ जाए और उसकी पहचान न हो सके। हत्या के मुख्य आरोपी साहिल और मुस्कान को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है।

Meerut: लंदन से लौटे पति के टुकड़े कर ड्रम में रखी लाश, मां ने खोले कातिल बेटी के काले राज

Advertisement
Advertisement
Next Article