Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सुशील मोदी ने बेनामी संपत्ति पर शरद यादव पर किया कटाक्ष

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को लोकतांत्रिक जनता दल के संस्थापक शरद यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व जदयू प्रमुख को

01:01 AM Dec 09, 2018 IST | Desk Team

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को लोकतांत्रिक जनता दल के संस्थापक शरद यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व जदयू प्रमुख को

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को लोकतांत्रिक जनता दल के संस्थापक शरद यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व जदयू प्रमुख को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार की कथित बेनामी संपत्ति में कुछ भी गलत नहीं लगता है।

प्रसाद चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं। शरद यादव की लालू प्रसाद से मुलाकात की पृष्ठभूमि में सुशील मोदी की यह टिप्पणी आयी है।

बिहार : कुशवाहा ने उपवास के बहाने नीतीश के खिलाफ खोला मोर्चा

सुशील मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘शरद यादव को लालू परिवार की बेनामी सम्पत्ति जायज लगती है, इसलिए वे जद-यू से बगावत कर राजद का साथ देने लगे।’’

उपमुख्यमंत्री ने ‘‘राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर अमर्यादित टिप्पणी करने, लेकिन गांधी परिवार को लाभ पहुंचाने वाले अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर घोटाला में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से पकड़ कर लाने में उनकी चुप्पी’’ की आलोचना की।

Advertisement
Advertisement
Next Article