Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शपथ पर सस्पेंस? एकनाथ शिंदे की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जुपिटर अस्पताल ले जाया गया

08:58 AM Dec 03, 2024 IST | Aastha Paswan

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जुपिटर अस्पताल ले जाया गया

केयर टेकर सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को ले कर सस्पेंस ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र के केयर टेकर सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उनको जांच के लिए ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार यहां एकनाथ शिंदे सिर्फ बॉडी चेक अप के लिए हॉस्पिटल आए हैं। फिलहाल वह एडमिट होंगे या नहीं, इसकी जानकारी वह हॉस्पिटल के डॉक्टर तय करने वाले हैं। जानकारी सामने आई है कि एकनाथ शिंदे को बुखार और गले में इंफेक्शन है और इसी के चलते उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। बता दें पिछले सप्ताह एकनाथ शिंदे खांसी और बुखार से पीड़ित थे। हालांकि बाद में वे बेहतर हो गए थे। बीमारी के कारण वह अभी भी थोड़ी थकान महसूस कर रहे हैं।

डेंगू और मलेरिया की हुई जांच

एकनाथ शिंदे की डेंगू और मलेरिया की जांच की गई है और इस टेस्ट में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लेकिन शरीर में सफेद कोशिकाएं कम होने के कारण उनका इलाज किया जा रहा है। बुखार के कारण एकनाथ शिंदे का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से किया जा रहा है। साथ ही डॉक्टर ने बताया कि लगातार बुखार रहने के कारण वह कमजोर होते जा रहे हैं।

क्या टलेगी महागठबंधन की बैठक

आज महागठबंधन के नेताओं की बैठक होनी थी। जानकारी के अनुसार इस बैठक में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फड़णवीस और अजित पवार शामिल होते। हालांकि स्वास्थ्य कारणों से एकनाथ शिंदे के इस बैठक में शामिल होने की संभावना कम है। सूत्रों के अनुसार शिंदे ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम होंगे.

Advertisement
Advertisement
Next Article