Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फिल्म पठान को लेकर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति का बयान- जहां चले वहां आग लगा दो

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के गानों और कपड़ों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब लगातार गर्म होता जा रहा है। फिल्म पठान के विरोध में हिंदुओं के साथ साथ साधु-संत भी कूद पड़े हैं।

04:29 PM Dec 17, 2022 IST | Desk Team

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के गानों और कपड़ों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब लगातार गर्म होता जा रहा है। फिल्म पठान के विरोध में हिंदुओं के साथ साथ साधु-संत भी कूद पड़े हैं।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के गानों और कपड़ों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब लगातार गर्म होता जा रहा है। फिल्म पठान के विरोध में हिंदुओं के साथ साथ साधु-संत भी कूद पड़े हैं।बता दें गाजियाबाद में महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति ने पठान फिल्म पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्मनाक और निंदनीय है। इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। फिल्म इंड्रस्ट्री अब बर्दाश्त की सारी सीमाएं पार करती जा रहा है। हिन्दू राष्ट्रीय संगठन के कार्यकर्ताओं इस फिल्म के पोस्टर जला कर विरोध कर रहे है। 
Advertisement
जहां चले फिल्म उस सिनेमाघर में आग लगा दो 
फिल्म को लेकर सच्चिदानंद पशुपतिनाथ ने कहा मैं सभी सिनेमाघरों से कह देना चाहता हूं।अगर फिल्म चली तो उसके परिणाम भुगतने होंगे। मैं सभी संतों से अपील करता हूं। कि अगर किसी भी शहर में इस फिल्म को चलाया जाए और इस गाने को चलाए जाए तो तत्काल प्रभाव से उस सिनेमाघर में आग लगा दें। ऐसे लोग कब तक बर्दाश्त किए जाएंगे। अनुराग आपको शर्म आनी चाहिए, जैसे आपके सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को पास कर दिया। क्या इस गाने को नहीं देखा गया था? क्या इस वस्त्र को नहीं देखा गया था? हम संतों को भी अब मजबूरी में हथियार उठाकर बाहर आना पड़ेगा। हम अपने धर्म का अपमान होते हुए नहीं देख सकते।
Advertisement
Next Article