W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

TMKOC फेम Munmun Dutta का हुआ एक्सीडेंट, 'बबीता जी' के फैंस हुए परेशान

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है। दरअसल, एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का जर्मनी में एक्सीडेंट हो गया है। इस बात की जानकारी मुनमुन दत्ता ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है।

03:34 PM Nov 21, 2022 IST | Desk Team

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है। दरअसल, एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का जर्मनी में एक्सीडेंट हो गया है। इस बात की जानकारी मुनमुन दत्ता ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है।

tmkoc फेम munmun dutta का हुआ एक्सीडेंट   बबीता जी  के फैंस हुए परेशान
Advertisement

तारक मेहता का उल्टा
चश्मा टीवी की दुनिया का सबसे पसंदीदा और पॉपुलर सीरियल है। सालों से चलता आ रहा
है ये शो आज भी लोगों की पहली पसंद है और इस शो का हर किरदार लोगों के दिलों पर
राज करता है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता वैसे तो
हमेशा ही किसी  ना किसी वजह से सुर्खियों
में रहती हैं लेकिन बार उनसे जुड़ी जो खबर सामने आई है।

दरअसल, मुनमुन दत्ता
का जर्मनी में एक्सीडेंट हो गया है और उनके घुटने में भी चोट
लगी है। इस बात की जानकारी खुद अदाकारा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों
और फैंस के साथ साझा की है जिस खबर के सामने आते ही मुनमुन दत्ता के फैंस उनके लिए
काफी परेशान हो गए है।

मुनमुन दत्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया है कि उनका वहां छोटा सा
एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने अपनी स्टोरी पर लिखा, “जर्मनी में मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो
गया था। मेरे घुटने में गंभीर चोट आई है। इस वजह से मुझे अपना ट्रिप बीच में ही
रोकना पड़ा और अब मैं घर वापस आ रही हूं।” एक्ट्रेस फैंस इस खबर से काफी दुखी
हो गए है।

बता दें कि मुनमुन दत्ता पिछले कुछ दिनों से युरोप में वेकेशन मना रही हैं।
जहां से उन्होंने कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की
थी। एक्ट्रेस अपनी एक पोस्ट में स्विजरलैंड में रहते हुए हॉट चॉकलेट एंजॉय करती नजर
आई थी। इसके अलावा उन्होंने स्विजरलैंड के खूबसूरत नजारों की रील्स भी साझा किए
थे।

मुनमुन दत्ता के एक्सीडेंट से पहले तारक मेहता का
उल्टा चश्माके चंपक चाचा यानी अमित
भट्ट को लेकर भी यह खबर आई थी कि सेट पर उनका एक्सीडेंट हो गया था। उन्हें लेकर
कहा गया था कि शूटिंग के दौरान वह गिर गए थे और डॉक्टर ने उन्हें बेडरेस्ट की सलाह
दी है। हालांकि इस खबर को अमित भट्ट ने पूरी तरह से झूठ करार दिया था।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×