For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Taiwan में खुला पहला हिंदू मंदिर, भगवान शंकर और श्रीराम की है प्रतिमा, जानें क्या है खास?

इस समय ताइवान का एक हिंदू मंदिर काफी चर्चा में बना हुआ है,जिसका उद्घाटन पिछले दिनों किया गया है। बता दें यह मंदिर ताइवान की राजधानी ताइपे में स्थित है। इस मंदिर को ताइवान और भारत के बीच संबंधों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

01:24 PM Aug 27, 2023 IST | NAMITA DIXIT

इस समय ताइवान का एक हिंदू मंदिर काफी चर्चा में बना हुआ है,जिसका उद्घाटन पिछले दिनों किया गया है। बता दें यह मंदिर ताइवान की राजधानी ताइपे में स्थित है। इस मंदिर को ताइवान और भारत के बीच संबंधों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

taiwan में खुला पहला हिंदू मंदिर  भगवान शंकर और श्रीराम की है प्रतिमा  जानें क्या है खास
इस समय ताइवान का एक हिंदू मंदिर काफी चर्चा में बना हुआ है, जिसका उद्घाटन पिछले दिनों पहले ही किया गया है। बता दें यह मंदिर ताइवान की राजधानी ताइपे में स्थित है। इस मंदिर को ताइवान और भारत के बीच संबंधों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों पर गहरा असर पड़ेगा।
Advertisement
सूत्रों के मुताबिक, ताइवान के इस इकलौते हिंदू मंदिर को नाम ‘सबका मंदिर’ रखा गया है। जिससे हिन्दू समुदाय में खुशी की लहर है। ताइवान में रहने वाली भारतीय नागरिक सना हाशमी ने बताया कि ‘इस मंदिर की स्थापना भारत में भारतीय समुदाय के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध को बढ़ावा देने के लिए ताइवान की गहरी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। मंदिर का उद्घाटन भारत-ताइवान संबंधों की सांस्कृतिक कहानी में एक ऐतिहासिक क्षण है.’
 ताइवान के नागरिकों के लिए भी महत्‍वपूर्ण है
आपको बता दें इस मंदिर पर ताइवान में आईआईटी-इंडियंस की संस्थापक डॉ. प्रिया लालवानी पुर्सवेनी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह न केवल ताइवान में रहने वाले भारतीयों के साथ बल्कि ताइवान के नागरिकों के लिए भी महत्‍वपूर्ण है। बता दें कि इस उपलब्धि का श्रेय दो दशकों से ताइवान में बसे भारतीय प्रवासी और एक प्रसिद्ध भारतीय रेस्तरां के मालिक एंडी सिंह आर्य को दिया जा रहा है।
Advertisement
 सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने की योजना के बारे में बताया
दरअसल, यह ताइवान का पहला मंदिर माना जा रहा है जहां भारतीय समुदाय इकट्ठा हो सकता है, इस स्थान पर पहले से ही एक “इस्कॉन मंदिर” और एक भगवान गणेश मंदिर था। ताइवान ने हाल ही में मुंबई में ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने की योजना के बारे में बताया था।
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×