For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

केंद्रीय मंत्री संग किसान नेताओं की बातचीत शुरू

08:45 PM Feb 18, 2024 IST | Deepak Kumar
केंद्रीय मंत्री संग किसान नेताओं की बातचीत शुरू

केंद्रीय मंत्रियों ने पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों के साथ रविवार को एक बार फिर बातचीत शुरू की है। केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय बातचीत में शामिल हैं। ये तीनों केंद्रीय मंत्री किसान नेताओं से मिलने के लिए रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। किसानों और सरकार के बीच रविवार, 18 फरवरी को यह चौथे दौर की वार्ता हो रही है।

  • दिल्ली हवाई अड्डे से चंडीगढ़ के लिए रवाना
  • नेताओं के बीच वार्ता का तीसरा दौर
  • केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय किसान संघों की

पंजाब के प्रदर्शनकारी किसान एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर अपना विरोध जाता रहे हैं। किसानों से बातचीत के लिए केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय किसान संघों की मांगों पर 18 फरवरी को किसानों के प्रतिनिधिमंडल संग चर्चा में शामिल हैं। इससे पहले किसानों और सरकार के बीच 8, 12 और 15 फरवरी को हुई बातचीत हो चुकी है। रविवार को हो रही यह चर्चा किसानों व सरकार के बीच चौथे दौर की बातचीत है।

नेताओं के बीच वार्ता का तीसरा दौर


गौरतलब है कि पंजाब के किसान हरियाणा पंजाब के शंभू बॉर्डर पर दिल्ली जाने के लिए डटे हुए हैं। सरकार और किसान नेताओं के बीच वार्ता का तीसरा दौर शनिवार को हुआ था। ये बातचीत लगभग पांच घंटे चली। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा का कहना था कि किसानों के साथ चर्चा सकारात्मक माहौल में हुई। उन्‍होंने बताया कि अगली बैठक रविवार शाम को है।

केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

मुंडा ने शांतिपूर्ण समाधान तलाशने का आश्‍वासन दिया। तीसरे दौर की वार्ता में भी केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्‍यानंद राय ने किया। वहीं किसानों की तरफ से जगजीत सिंह डल्‍लेवाल, सरवन सिंह पंढेर और जरनैल सिंह ने बैठक में भाग लिया। बैठक में शामिल पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाद में बताया कि वार्ता सौहार्दपूर्ण रही। उन्‍होंने गतिरोध दूर करने के लिए समाधान तलाशने की आशा जताई। इससे पहले 8 और 12 फरवरी को दोनों पक्षों की वार्ता में कोई निर्णय नहीं हो सका था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

 

 

Advertisement
Author Image

Deepak Kumar

View all posts

राजनीतिक पत्रकारिता के साथ मनोरंजन और क्रिकेट में भी रूचि रखता हूँ। पत्रकारिता में परास्नातक के साथ एक वर्ष का रिपोर्टिंग और एंकरिंग में डिप्लोमा है। सड़क से लेकर स्टूडियो तक का सफर आसान ना था जिसमे मुझे विशेष शो लाने के लिए भी कहा गया। लेकिन अब तो मानो कैमरे और माइक मेरे दोस्त हो गए हो...और हा में लिखता भी हूँ

Advertisement
×