टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Tamil Nadu: स्टालिन सरकार की श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों को सौगात; आयोजित करेगी विशेष रोजगार भर्ती कैंप

तमिलनाडु सरकार जल्द ही पुनर्वास शिविरों में रह रहे श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों के लिए भर्ती कैंप आयोजित करेगी। द्वीपीय राष्ट्र में गृहयुद्ध के दौरान वहां से आए अधिकांश श्रीलंकाई तमिलों को यहां शरणार्थी शिविरों में ठहराया गया था।

03:36 PM Oct 25, 2022 IST | Desk Team

तमिलनाडु सरकार जल्द ही पुनर्वास शिविरों में रह रहे श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों के लिए भर्ती कैंप आयोजित करेगी। द्वीपीय राष्ट्र में गृहयुद्ध के दौरान वहां से आए अधिकांश श्रीलंकाई तमिलों को यहां शरणार्थी शिविरों में ठहराया गया था।

तमिलनाडु सरकार जल्द ही पुनर्वास शिविरों में रह रहे श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों के लिए भर्ती कैंप आयोजित करेगी। द्वीपीय राष्ट्र में गृहयुद्ध के दौरान वहां से आए अधिकांश श्रीलंकाई तमिलों को यहां शरणार्थी शिविरों में ठहराया गया था। बता दें कि 13 वर्ष पहले ही श्रीलंका में गृहयुद्ध समाप्त हो गया।
मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने की तैयारी में सरकार
हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने पुनर्वास शिविरों में रह रहे 48 तमिलों के लिए भारतीय पासपोर्ट मंजूर करने की घोषणा की। साथ ही शरणार्थी शिविरों में रह रहे श्रीलंकाई तमिलों को 440 घरों का आवंटन भी किया गया था। तमिलनाडु सरकार उनके बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करने के साथ मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने की भी तैयारी कर रही है। राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के.एस. मस्तान तथा विलुप्पुरम के सांसद डी. रविकुमार ने हाल ही में शिविरों का दौरा कर शरणार्थियों के लिए कई उपायों की घोषणा की थी।
Advertisement
Advertisement
Next Article