Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मंदिर जाते हुए तनुश्री दत्ता की कार के ब्रेक हुए फेल, एक्सीडेंट में हो गई एक्ट्रेस की बुरी हालत

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का कार एक्सीडेंट हो गया है। उनकी गाडी के ब्रेक फेल हो गए और एक्ट्रेस एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है एक्ट्रेस ठीक है हालांकि उन्हें चोट ज़रूर आयी है।

10:58 AM May 03, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का कार एक्सीडेंट हो गया है। उनकी गाडी के ब्रेक फेल हो गए और एक्ट्रेस एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है एक्ट्रेस ठीक है हालांकि उन्हें चोट ज़रूर आयी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का कार एक्सीडेंट हो गया है। उनकी गाडी के ब्रेक फेल हो गए और एक्ट्रेस एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है एक्ट्रेस ठीक है हालांकि उन्हें चोट ज़रूर आयी है। आपको बता दे, इस हादसे की जानकारी भी खुद तनुश्री दत्ता ने दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को इस घटना की खबर दी। 
Advertisement
तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर मंदिर-दर्शन की फोटोज शेयर की हैं और दुर्घटना की वजह भी बताई है। जब ये हादसा हुआ उस वक़्त तनुश्री दत्ता महाकाल के दर्शन के लिए निकली थी। वही, तनुश्री दत्ता ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, ‘आज का दिन एडवेंचरस रहा!! आखिर में, महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचीं… मंदिर के रास्ते में एक अजीब दुर्घटना हुई… ब्रेक फेल होने के बाद गाड़ी टकरा गई… बस कुछ टांके लगे…जय श्री महाकाल!’ 
आपको बता दे, तनुश्री ने पैर में आई चोट की भी एक तस्वीर शेयर की है। फोटो से जाहिर है कि एक्ट्रेस के घुटने में गहरी चोट आई है। साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जो मंदिर का है। इसे देखकर पता चल रहा है कि वो अपनी चोट कि वजह से सही से चल नहीं पा रही। लेकिन इस बीच भी उनका होंसला और उनकी मुस्कुराहट कायम है। 

वही अब सोशल मीडिया यूज़र्स एक्ट्रेस के लिए चिंतित नज़र आ रहे है और साथ ही उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे है। लोग उनके आराम करने की सलाह भी दे रहे है। आपको बता दे, तनुश्री दत्ता एक समय में जाना-माना नाम थीं लेकिन समय के साथ उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया से वो अब भी दूर नहीं हैं। 

तनुश्री ने साल 2005 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। तनुश्री दत्ता ने सबसे पहले फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ में काम किया था। इस फिल्म में वह इमरान हाशमी के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। लेकिन एक्टिंग से ज्यादा उनके बोल्ड सीन ने लोगों का ध्यान खींचा। इसके बाद उनकी किस्मत जैसे चमक ही उठी।एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में उन्हें मिलती गई। लेकिन फिर वो अचानक बॉलीवुड से गायब हो गई। 

Advertisement
Next Article