W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

TAX : भारत का प्रत्यक्ष कर संग्रह बीते 10 वर्षों में तीन गुना बढ़कर हुआ 20 लाख करोड़

12:44 PM Aug 23, 2024 IST | Saumya Singh
tax   भारत का प्रत्यक्ष कर संग्रह बीते 10 वर्षों में तीन गुना बढ़कर हुआ 20 लाख करोड़
Advertisement

TAX : भारत का प्रत्यक्ष कर संग्रह पिछले दस वर्षों में 5.59 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 20 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान टैक्स-टू-जीडीपी रेश्यो भी बढ़कर 6 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जो कि पहले 5.6 प्रतिशत था। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने यह जानकारी दी। बता दें कि, 'इनकम टैक्स डे' पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को टेक्नोलॉजी और करदाताओं की सुविधा बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए।

Highlight : 

  • देश का प्रत्यक्ष कर संग्रह पिछले दस वर्षों में तीन गुना बढ़ा
  • 5.59 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 20 लाख करोड़ रुपये हुआ
  • राजस्व सचिव ने कहा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कोकरदाताओं की सुविधा बढ़ाना चाहिए

पिछले दस वर्षों में देश का प्रत्यक्ष कर संग्रह तीन गुना बढ़ा

बता दें कि, इसके साथ ही उन्होंने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के तेजी से काम करने को भी हाईलाइट करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में 7.28 करोड़ (31 जुलाई तक) आईटीआर जमा हुए। इसमें से 4.98 करोड़ आईटीआर प्रोसेस हो चुके हैं। 3.92 करोड़ आईटीआर 15 से कम दिनों में ही प्रोसेस हो चुके थे। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पिछले कुछ वर्षों में टैक्स बेस को दोगुना करने में सफल रहा है। साथ ही फेसलेस रिजीम, ई-वेरिफिकेशन और ई-फाइलिंग आदि के जरिए करदाताओं के लिए अनुपालन को कम किया है।

मोदी सरकार के 10 साल में कर संग्रह तीन गुना बढ़कर 19 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा | अर्थव्यवस्था और नीति समाचार - बिजनेस स्टैंडर्ड

वित्त वर्ष 2024-25 में 7.28 करोड़ जमा हुए ITR

इसी कार्यक्रम में सीबीडीटी के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने कहा कि डिपार्टमेंट का फोकस करदाताओं के लिए सर्विसेज को बढ़ाने और टेक्नोलॉजी के लिए अनुपालन को कम करने पर है। उन्होंने आगे कहा कि बीते वित्त वर्ष शुद्ध कर संग्रह में 17.7 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली थी। वहीं, पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल (31 जुलाई तक) जमा होने वाले आईटीआर की संख्या में 7.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं, 72 प्रतिशत इनकम टैक्स रिटर्न नई टैक्स रिजीम के तहत भरे गए हैं। इसमें 58.57 लाख पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने वाले थे, जो दिखाता है कि टैक्स बेस भारत में बड़ा हो रहा है।

मोदी के 10 वर्ष के शासन में कर संग्रह में तीन गुना वृद्धि का अनुमान |

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×