India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Fake Lone Apps: Google ने Play Store से डिलीट किए 2200 से ज्यादा फर्जी ऐप

11:51 AM Feb 07, 2024 IST
Advertisement

Fake Lone Apps: आजकल बहुत से ऐसे ऐप Play Store पर मौजूद हैं जो आपको मिनटों में लोन दिलाने का दावा करते हैं। इन पर कुछ दस्तावेजों के आधार पर ही लोन दे देते हैं। यहां तक कि कुछ एप्स तो ऐसे भी हैं जहां किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ती है। अब गूगल ने इन फर्जी लोन ऐप्स पर सख्त कार्यवाही की है। Google ने सितंबर 2022 और अगस्त 2023 के बीच प्ले स्टोर से 2,200 से अधिक फेक लोन एप्स को डिलीट किया है। आइए इस बारे में जानते हैं।

धोखाधड़ी वाले लोन Apps हटाया

गूगल ने फेक लोन एप्स के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अनुसार Google ने अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 तक लगभग 3,500 से 4,000 ऋण ऐप्स की समीक्षा की और उनमें से 2,500 से अधिक को प्ले स्टोर से बैन किया। सितंबर 2022 से अगस्त 2023 की अगली अवधि के दौरान Google ने 2,200 से अधिक धोखाधड़ी वाले लोन एप्स को हटाया है।

Google ने बदली पॉलिसी

इसके अलावा गूगल ने अपनी पॉलिसी में भी बदलाव किया है। Google ने Play Store पर लोन ऐप को लागू करने के संबंध में अपनी नीति को अपडेट किया है। गूगल केवल विनियमित संस्थाओं (आरई) द्वारा प्रकाशित या आरई के साथ सहयोग करने वाले ऐप्स को ही अनुमति प्रदान की गई है। टेक दिग्गज ने भारत में लोन ऐप्स के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए यह फैसला लिया है।

Fake Lone Apps से रहे सतर्क

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article