For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM मोदी के विमान में तकनीकी खराबी, राहुल गांधी की उड़ान में देरी, जानें क्या है वजह

05:30 AM Nov 16, 2024 IST | Aastha Paswan
pm मोदी के विमान में तकनीकी खराबी  राहुल गांधी की उड़ान में देरी  जानें क्या है वजह

India News: झारखंड में चुनावी रैरियों में भाग लेने के दो बड़े नेताओं के विमान समय पर उड़ान नहीं भर पाएं। पीएम मोदीते विमान में तकनीकी खराबी के कारण देवघर हवाई अड्डे पर एक घंटे से ज्यादा देर तक फंसे रहे, वही दूसरी ओर, इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी झारखंड के गोड्डा में ऐसी ही स्थिति में फंस रहे। चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद राहुल को हेलीकॉप्टर से वापस जाना था, लेकिन लगभग 2 घंटे के लिए वह उड़ान नहीं भर सके। जानिए इसके पीछे आखिर क्या बड़ी वजह है।

देवघर में खराब हुआ PM का प्लेन

अधिकारियों का कहना है कि देवघर से करीब 80 किलोमीटर दूर बिहार के जमुई में एक रैली को संबोधित करने के बाद मोदी को वायुसेना के विमान से नई दिल्ली लौटना था। प्रधानमंत्री आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमुई गए थे। बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

PM ने किया 2 घंटे इंतजार

देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने जानकारी दी है कि, “भारतीय वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी एक अन्य विशेष विमान से देवघर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। विमान को समय पर ठीक नहीं किया जा सका। प्रधानमंत्री को 2 घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा।” प्रधानमंत्री मोदी ने तकनीकी खराबी के ठीक होने का इंतजार किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

राहुल को नहीं मिली उड़ान की अनुमति

इस वजह से इलाके के हवाई क्षेत्र को ‘उड़ान वर्जित क्षेत्र’ (No-flying Zone) घोषित कर दिया गया है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी झारखंड के गोड्डा में ऐसी ही स्थिति में फसे रहे। एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी को हेलीकॉप्टर से वापस जाना था लेकिन लगभग 2 घंटे के लिए वह उड़ान नहीं भर सका।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×