India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Realme GT 6T दो घंटें के लाइव सेल में खरीदे रियलमी गेमिंग फोन

12:31 PM May 28, 2024 IST
Realme GT 6T
Advertisement

Realme GT 6T : हाल ही में रियलमी ने अपने ग्राहकों के लिए एक गेमिंग फोन Realme GT 6T लॉन्च किया है। आज यानी 28 मई 2024 को इस पावरफुल गेमिंग फोन की अर्ली बर्ड सेल लाइव हो रही है। रियलमी ने Realme GT 6T को 22 मई को लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद इस फोन को खरीदने का मौका मिल रहा है। हालांकि कंपनी ने दो कलर ऑप्शन Fluid Silver और Razor Green कलर में लॉन्च किया है। फोन की खरीदारी अर्ली बर्ड सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ की जा सकेगी। यह सेल केवल दो घंटे के लिए ही लाइव होगी जो 12 से दोपहर 2 बजे तक ही चलेगी।

Highlight: 

चार वेरिएंट में लाया गया गेमिंग फोन

कंपनी दे रही एक्सचेंज बोनस

दरअसल, कंपनी फोन पर 4000 रुपये का बैंक ऑफर देने के साथ 2000 रुपये एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। यानी पुराना फोन एक्सचेंज करने पर इन दोनों ही ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

Realme GT 6T की स्पेक्स

रैम और स्टोरेज- रियलमी फोन 8GB/12GB LPDDR5X रैम और 128GB/256GB/512GB UFS3.1*/UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। 8GB 128GB वर्जन UFS 3.1 के साथ आता है।

प्रोसेसर- रियलमी फोन Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लाया गया है। फोन 4nm प्रोसेस, 2.8GHz तक सीपीयू और Adreno 732 @950MHz जीपीयू के साथ आता है।

डिस्प्ले- रियलमी का यह फोन 6.78 इंच 6000nit Hyper Display, 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 2780*1264 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है।

कैमरा- ऑप्टिक्स की बात करें तो रियलमी फोन Sony 50MP Main Camera, Sony IMX355 8MP Ultra Wide-angle और 32MP Selfie camera के साथ आता है।

चार्जिंग और बैटरी- रियलमी का गेमिंग फोन 5500 mAh की बैटरी औऱ 120W SUPERVOOC Charge के साथ आता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article