India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Excitel ने की धमाकेदार लॉन्चिंग, 734 रुपये में 21 OTT+550 से ज्यादा LIVE TV सर्विस

11:21 AM Feb 01, 2024 IST
Advertisement

Excitel TV Plan: भारत में Excitel ने दिल्ली-NCR में अपने ग्राहकों के लिए Excitel TV नाम से IPTV सर्विस लॉन्च की हैं। Excitel TV मौजूदा फ्लैगशिप प्लान केबल कटर की एक एक्सटेंडेड पेशकश है। आपको बता दे इसमें यूजर्स को 550 से ज्यादा प्रीमियम केबल टीवी और free to air चैनल तक एक्सेस मिलेगा, जिसमें StarPlus HD, Sony Entertainment TV HD, Colors HD, Colors Rishtey, Discovery HD, Sports 18 1 HD, MTV HD और कार्टून नेटवर्क जैसे चैनल शामिल हैं।

Highlights

Excitel ने की धमाकेदार लॉन्चिंग

Home एंटरटेनमेंट के लिए एक गेम-चेंजिंग एंटरटेनमेंट सॉल्युशन के तौर पर यह Disney Hotstar, SonyLIV, ZEE5, SunNXT और Ahaa समेत लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म भी प्रदान करता है, जिसके साथ 400 Mbps तक हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस शामिल है। Excitel TV मॉड्रन एंटरटेनमेंट लर्वस को सामान्य DTH और केबल कनेक्शन के बिना इंटरनेट पर प्रीमियम कंटेट की सुविधा दी जाएगी।

Cable Cutter- WiFi IPTV (Excitel TV) OTT

Cable Cutter- WiFi IPTV (Excitel TV) OTT में 400 Mbps तक इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इस प्लान में Disney Hotstar, Sonyliv, G5 ALT बालाजी, सन नेक्स्ट और अहा टीवी आदि जैसी 21 OTT सर्विस मिलती है। इस प्लान में StarPlus, Sony TV, Colors, Discovery HD,, MTV और कार्टून नेटवर्क के साथ 300 FTA चैनल्स समेत 27 प्रीमियम कैबल टीवी चैनल का एक्सेस मिलता है। इस प्लान की कीमत 12 महीने के लिए 734 रुपये प्रति महीना है।

Cable Cutter - WiFi OTT

Cable Cutter - WiFi OTT में 300 Mbps तक इंटरनेट स्पीड मिलती है। इस प्लान में Disney Hotstar, सोनी लिव, जी5 एएलटी बालाजी, सन नेक्स्ट और अहा टीवी आदि जैसी 21 OTT सर्विस मिलती है। इस प्लान की कीमत 12 महीने के लिए 604 रुपये प्रति महीना है।

Cable Cutter - WiFi IPTV (Excitel TV)

Cable Cutter - WiFi IPTV (Excitel TV) में 200 Mbps तक इंटरनेट स्पीड मिलती है। इस प्लान में 37 प्रीमियम कैबल टीवी चैनल जैसे कि StarPlus, Sony TV, Colors, Discovery HD,, MTV और कार्टून नेटवर्क के साथ 300 FTA चैनल्स का एक्सेस मिलता है। इस प्लान की कीमत 12 महीने के लिए 554 रुपये प्रति महीना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article