India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Halo AI Headband : सपने को वश में करेगा ये AI डिवाइस, नींद में देखिए पसंदीदा सपने

10:08 AM May 05, 2024 IST
Halo AI Headband
Advertisement

Halo AI Headband : अकसर हम सपनों को लेकर काफी सोचते रहते हैं। कभी-कभी कोई बुरा सपना हमारे दिमाग पर इस कदर घर कर जाता हैं कि हम दिनभर सोचते रहते हैं। कई बार हम चाहते है कि हम अच्छा सपना देखे लेकिन क्या ऐसा कर पाना संभव हैं। क्या कोई सपने पर कंट्रोल कर सकता हैं। प्राकृतिक तौर पर ऐसा कर पाना असंभव हैं। लेकिन अब यह बात गलत साबित होने जा रही है क्योंकि एक नई तकनीक (Halo AI Headband) आपको अपने सपने कंट्रोल करने की सुविधा दे रही है।

Highlights

सपने को कंट्रोल करेगी ये डिवाइस

Halo AI Headband

सपनों के रहस्यों की गुत्थी को आज तक कोई सुलझा नही पाया। यह एक ऐसा रहस्यमयी संसार है, जिसके भेद को इंसानी सभ्यता समझने का प्रयास शुरुआत से करती रही है। सपनों की इस बेकाबू दुनिया को अब आप अपने काबू में कर सकते हैं। लगातार विकसित होती तकनीक (Halo AI Headband) ने इसे संभव कर दिखाया है।

कंपनी ने कर दिया कमाल

Halo AI Headband

सपनों के रहस्यमयी संसार में आपकी सीधी एंट्री कराने के लिए नए जमाने की एक टेक कंपनी ने (Gadgets) शानदार प्रोडक्ट डिजाइन किया है। प्रोफेटिक नाम की इस कंपनी ने हाल ही में हालो एआई हेडबैंड (Halo AI headband) नाम से एक नई डिवाइस तैयार की है, जिसकी मदद से न सिर्फ आप सपनों के संसार में प्रवेश कर सकते हैं, बल्कि सपनों की दुनिया को पूरी तरह से कंट्रोल भी कर सकते हैं।



AI की वजह से हुआ संभव

Halo AI Headband

कंपनी के मुताबिक इस हेडबैंड (Halo AI Headband) की मदद से आप नींद में अपना पसंदीदा सपना देख सकते हैं। इसे ड्रीम्स ऑन डिमांड नाम से प्रचारित किया जा रहा है। इसके अलावा प्रोफेटिक का कहना है कि उसने अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से इस डिवाइस को तैयार किया है। यह डिवाइस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के सहारे काम करती है।

अल्ट्रासाउंड का किया गया इस्तेमाल

कंपनी के मुताबिक हालो एआई हेडबैंड  (Halo AI Headband) डिवाइस अल्ट्रासाउंड का इस्तेमाल कर सपनों की दुनिया के दरवाजे खोलती है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार हालो एआई हेडबैंड एक एडवांस्ड न्यूरोटेक वियरेबल डिवाइस है, जो यूजर को सबकंशसनेस में एंट्री दिलाता है।

ऐसे कर सकते हैं सपनों को कंट्रोल

अल्ट्रासाउंड की मदद से सपनों के दरवाजे खोलने के बाद यूजर जान सकता है कि उसके सपने किस तरह से काम करते हैं। यह डिवाइस सपनों के संसार में आपको एंट्री दिलाने के बाद आपको कंट्रोल भी प्रदान करता है। पल्स कंट्रोल की मदद से यूजर (Halo AI Headband) अपने सपनों को कंट्रोल भी कर सकते हैं। प्रोफेटिक के हालो एआई हेडबैंड की मदद से आप सपनों की दुनिया में घुसकर उसे कंट्रोल कर सकते हैं और आप अपनी पसंद से सपने देख सकते हैं।

कितनी होगी कीमत

प्रोफेटिक की ये डिवाइस (Halo AI Headband) अभी बाजार में उपलब्ध नहीं है, लेकिन आप अभी से इसे अपने लिए बुक जरूर कर सकते हैं। कंपनी का अनुमान है कि डिवाइस की डिलीवरी अगले साल शुरू हो सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 2000 डॉलर (करीब 1.66 लाख रुपये) है। इसे आप 100 डॉलर (करीब 8,300 रुपये) के रिफंडेबल अमाउंट में बुक कर सकते हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article