India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Motorola G85 आज भारत में होगा लाॅन्च, खास फीचर्स के साथ मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन

11:44 AM Jul 10, 2024 IST
Motorola G85
Advertisement

Motorola G85 : आज भारत में Motorola G85 लॉन्च हो रहा है। बता दें कि, लॉन्च से पहले ही फोन की ज्यादातर डिटेल फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट पर सामने आ चुकी है। फोन की डिस्प्ले और प्रोसेसर सहित कई डिटेल फ्लिपकार्ट के जरिये कंपनी ने कन्फर्म कर दी है। इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन में लाया जायेगा। फोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च हो रहा है।

Highlight : 

आज Motorola G85 होगा लॉन्च

मोटोरोला आज यानी 10 जुलाई को अपनी G सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्ट फोन का नाम Motorola G85 है। लॉन्च से पहले ही फोन की ज्यादातर डिटेल फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट पर सामने आ चुकी है। फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन ऑफ्शन मिलेंगे। यह स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

तीन कलर ऑप्शन में मिलेंगे फोन

बता दें कि, मोटोरोला का यह स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जा रहा है। इसको 12GB 256GB और 8GB 128GB वेरिएंट में कंपनी लॉन्च करने वाली है। 'ऑल आईस ऑन यू' टैगलाइन के साथ फ्लिपकार्ट फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिल चुकी है। यह फोन लॉन्च होने के बाद फ्लिपकार्ट के जरिये भारत में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन कोबाल्ट ब्लू, अर्बन ग्रे और ऑलिव ग्रीन कलर में लाया जा रहा है।


जानें खास फीचर्स

प्रोसेसर- कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रेगन 6s जेन 3 चिपसेट मिलेगा। जो पावरफुल परफॉर्मेंस का दावा करता है, इसे दो रैम ऑप्शन के साथ जोड़ा जाएगा।

डिस्प्ले- स्मार्टफोन 6.7 इंच 3D कर्व्ड p-OLED डिस्प्ले के साथ एंट्री लेगा। यह डिस्प्ले 120hz रिफ्रेश रेट के साथ काम करेगी। इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिला हुआ है। इसमें SGS आई प्रोटेक्शन भी दिया जाने वाला है।

कैमरा- 50MP Sony LYTIA 600 OIS कैमरा इसमें प्राइमरी सेंसर के तौर पर मिलेगा। 8MP का अल्ट्रा और 8MP का डेप्थ सेंसर फोन में दिया जाएगा। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया जाएगा।

बैटरी और OS- स्मार्टफोन में 33w टर्बो पावर चार्जर के साथ आने वाली 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। जो 90 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 22 घंटे वीडियो प्लेटाइम और 38 घंटे टॉल्क का दावा करती है। स्मार्टफोन फिलहाल एंड्रॉइड 14 पर ही रन होगा। लेकिन अगले दो साल तक अपडेट्स मिलते रहेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article