India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

8GB RAM के साथ लॉन्च हुआ Motorola Razr 50 Flip Smartphone, जानें कीमत

07:30 AM Sep 10, 2024 IST
Advertisement

Motorola Razr 50 Flip Smartphone : मोटोरोला इंडिया ने 9 सितंबर 2024 को अपना बहुप्रतिक्षित फ्लिप फोन मोटो रेजर 50 को लॉन्च कर दिया है। इसके फीचर्स भी कमाल के है। बता दें कि 8GB RAM और 4200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है।

लॉन्च हुआ Motorola Razr 50 Flip Smartphone

Motorola Razr 50 Flip Smartphone : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला इंडिया (Motorola India) ने आज यानी 9 सितंबर 2024 को अपना बहुप्रतिक्षित फ्लिप फोन मोटो रेजर 50 को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने इसी साल अपना रेज़र 50 अल्ट्रा (Moto Razr 50 Ultra) फोन भी लॉन्च किया था. नए मोटोरोला रेज़र 50 में 3.6 इंच का pOLED कवर डिस्प्ले है, जिसमें 90 हर्ट्ज डायनामिक रिफ्रेश रेट और 1,700 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलता है।

Motorola Razr 50 Flip Smartphone : इस फ्लिप फोन के कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो इसमें 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 13MP का अल्ट्रावाइड प्लस मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। मोटोरोला रेज़र 50 में नया मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300X प्रोसेसर है और यह 8GB LPDDR4X रैम 256 GB UFS 2.2 स्टोरेज वेरिएंट में आता है।

जानकारी के लिए बता दें कि मोटोरोला रेज़र 50 को कंपनी ने Koala Grey, Beach Sand, और Spritz Orange जैसे रंगों में बाजार में उतारा है। इसमें वेगन लेदर फिनिश भी मिलता है। इसे Amazon, Motorola और प्रमुख रिटेल स्टोर्स जैसे Reliance Digital पर बेचा जाएगा। कंपनी ने इस फोन की कीमत 64,999 रुपये रखी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article