India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Oppo A60 : ओप्पो ने लॉन्च किया धांसू स्मार्टफोन, 8GB रैम के साथ मिलेगी 5000mAh बैटरी, जानें कीमत

10:40 AM Apr 27, 2024 IST
Oppo A60
Advertisement

Oppo A60 : ओप्पो ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार स्मार्टफोन (New Smartphone Launch) लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.67 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Snapdragon 680 4G चिपसेट से लैस है। Oppo हमेसा अपने नए-नए फ़ोन लांच करती रहती है। आइए जानते है इस नए स्मार्टफोन के फीचर के बारे में।

Highlights

जानें कितनी होगी Oppo A60 की कीमत

Oppo A60

फिलहाल कंपनी ने Oppo A60 को वियतनाम में पेश किया है। बता दें कि फोन (Oppo A60) दो कंफिग्रेशन में उतारा गया है। जिसकी कीमत 5,490,000 VND (लगभग 18,000 रुपये) है। वहीं दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज में आता है जिसकी कीमत 6,490,000 VND (लगभग 21,000 रुपये) है। फोन को कंपनी ने ब्लू पर्पल, और ब्लू कलर में लॉन्च किया है।

जानिए Oppo A60 के फीचर्स

Oppo A60

इस नए (Oppo A60) स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले, HD प्लस रिजॉल्यूशन मिलेगा। इसका रिजॉल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल सपोर्ट करता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट है और 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Oppo A60 फोन 6nm प्रोसेसिंग पर बने Snapdragon 680 4G चिपसेट से लैस है। जिसके साथ में 8 जीबी LPDDR4x RAM दी गई है। इसमें 128 जीबी, और 256 जीबी के स्टोरेज विकल्प मिल जाते हैं। स्टोरेज को 1TB तक भी बढ़ाया जा सकता है जिसके लिए इसमें MicroSD कार्ड का सपोर्ट दिया गया है।

दमदार है बैटरी

Oppo A60

Oppo A60 फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग है। यह रियर में डुअल कैमरा कैरी करता है। इसके अलावा फोन में रियर मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का एक अन्य लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की बात करें तो इसमें फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ColorOS 14 पर रन करने वाला यह फोन Android 14 के साथ आता है।

डुअल स्पीक के साथ 3.5mm हेडफोन जैक

Oppo A60

Oppo A60 का वजन 186 ग्राम है। यह 7.68mm की मोटाई में बना है। धूल और पानी से सुरक्षा देने के लिए कंपनी ने इसे IP54 रेटिंग दी है। इसमें साउंड के लिए डुअल स्पीकर हैं। साथ में 3.5mm हेडफोन जैक भी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article