India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Redmi ने लॉन्च किया अपना Redmi Pad Pro 5G टैबलेट, धांसू बैटरी के साथ 33W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

10:41 AM Jun 02, 2024 IST
Redmi Pad Pro 5G
Advertisement

Redmi Pad Pro 5G : Redmi Pad Pro का 5G वर्जन कंपनी ने लॉन्च (Gadgets) कर दिया है। Redmi Pad Pro 5G में 12.1 इंच साइज का LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 2.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है जो कि 2560 × 1600 पिक्सल का है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 3 की सेफ्टी दी गई है। टैबलेट में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 180Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। ब्राइटनेस 600 निट्स तक दी गई है। इस टैबलेट में कंपनी ने Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया है। 8GB तक रैम और 1.5GB तक स्टोरेज को यह सपोर्ट करता है।

Highlights 

जानें कीमत

Redmi Pad Pro 5G

Redmi Pad Pro 5G के 6GB 128GB वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन यानि लगभग 23,000 रुपये है, जबकि 8GB 256GB वेरिएंट की कीमत 2399 युआन यानि लगभग 28,000 रुपये है। यह Dark Grey कलर में आता है। फिलहाल टैबलेट का 5G वेरिएंट चीन में पेश किया गया है। जल्द ही इसके अन्य मार्केट्स में आने की भी संभावना है।

Redmi Pad Pro 5G के फीचर्स

Redmi Pad Pro 5G

धांसू बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Redmi Pad Pro 5G

डिवाइस को Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट की पावर दी गई है। जिसके साथ 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट Android 14 आधारित HyperOS पर रन करता है। 10,000mAh बैटरी के साथ इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कंपनी ने दिया है।

कैमरा का जबाव नही

Redmi Pad Pro 5G

कैमरा की ओर जाएं तो रियर में इसमें 8 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी से लैस है। साउंड के लिए इसमें चार स्पीकर हैं जिनमें Dolby Atmos का सपोर्ट है। इसमें डुअल माइक्रोफोन भी मौजूद हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6 (802.11 ac), Bluetooth 5.2, और USB Type-C 2.0 पोर्ट है। डिवाइस के डाइमेंशन 280×181.85×7.52mm और वजन 571 ग्राम है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article