India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Reno 12 Pro 5G : जल्द खत्म होगा Oppo यूजर्स का इंतजार, अगले हफ्ते रेनो 12 5G सीरीज होगी लाॅन्च

12:48 PM Jul 02, 2024 IST
Reno 12 Pro 5G
Advertisement

Reno 12 Pro 5G : यूजर भारत में ओप्पो रेनो 12 5G सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नई जानकारी सामने आई है कि कंपनी अगले सप्ताह इस सीरीज को लॉन्च हो सकती है। बता दें कि कुछ समय पहले ही Reno 12 Pro 5G सीरीज को चीन में पेश किया था और अब इस फोन को अगले हफ्ते भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि ओप्पो ने अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख की पुष्टि नहीं की है।

Highlight : 

भारत में लॉन्च करने की तैयारी

Reno 12 Pro 5G सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हाल की एक रिपोर्ट में पता चला है कि इस फोन को जुलाई महीने के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में चीन में अपने कस्टमर्स के लिए Reno 12 Pro 5G सीरीज को पेश किया है। यूजर भारत में ओप्पो रेनो 12 5G सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ओप्पो ने अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक नई रिपोर्ट ओप्पो रेनो 12 5G और ओप्पो रेनो 12 प्रो 5G दोनों के लिए संभावित लॉन्च डेट और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के बारे में जानकारी दी है।

पहले चीन में हो चुका है पेश

इस दिन भारत में होगा लांच

एक मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि ओप्पो रेनो 12 5G सीरीज के 12 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च होने की तैयारी कर ली गई है।
रिपोर्ट में भारतीय बाजार के लिए स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के बारे में भी जानकारी दी है। जहां ओप्पो रेनो 12 5G एक सिंगल 8GB RAM 256GB स्टोरेज विकल्प में आ सकता है। वहीं ओप्पो रेनो 12 प्रो 5G दो ऑप्शन 12GB RAM 256GB स्टोरेज और 12GB RAM 512GB स्टोरेज में मिल सकता है।



क्या होगी फोन की कीमत

ग्लोबल मार्केट में इस फोन की कीमतों के बारे में बताएं तो स्टैंडर्ड Oppo Reno 12 5G के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत EUR 499.99 यानी लगभग 44,700 रुपये तय की गई है। वहीं इसके प्रो वेरिएंट के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 599.99 यानी लगभग 53,700 रुपये है। उम्मीद है कि भारत में इन डिवाइस की कीमत वैश्विक मॉडल के समान ही होगी।

क्या है खासियत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article