India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Samsung Galaxy M35 5G लाॅन्च डेट जारी, 6000mAh बैटरी के साथ होगी पेश

10:30 AM Jul 07, 2024 IST
Samsung Galaxy M35 5G
Advertisement

Samsung Galaxy M35 5G : भारत में इसी महीने Samsung Galaxy M35 5G को लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट जारी कर दी हैं। हालांकि, कंपनी ने भारत से पहले इस फोन को ब्राजील में लॉन्च कर चुकी है। इस फोन को 6000mAh बैटरी के साथ लाया जा रहा है। बता दें कि इस फोन का लैंडिंग पेज ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर जारी हुआ है।

Highlight :

भारत में इस दिन होगा लॉन्च

Samsung Galaxy M35 5G भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट को लेकर ऑफिशियल जानकारियां भी दे दी हैं। फोन भारत में 17 जुलाई को लॉन्च किया जा रहा है। इस फोन का लैंडिंग पेज ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर जारी हुआ है। बता दें, भारत से पहले कंपनी ने इस फोन ब्राजील में लॉन्च किया था। कंपनी ने अपनी M Series में Samsung Galaxy M35 5G को ब्राजील वेबसाइट पर 27 मई को लिस्ट किया था। इसी के साथ इस फोन को भारत में लॉन्च किए जाने की भी उम्मीदे थी।

ब्राजील में ये फोन तीन कलर ऑप्शन में

बता दें कि, लॉन्च से पहले ही इस फोन को लेकर कंपनी की ओर से कुछ की स्पेक्स को लेकर जानकारियां भी दे दी गई हैं। सैमसंग का नया फोन किन खूबियों के साथ लाया जा रहा है। कलर ऑप्शन: ब्राजील में इस फोन को यूजर तीन कलर ऑप्शन Dark Blue, Light Blue और Gray में लाया गया था।



जानें, फोन की खूबियां

डिस्प्ले: सैमसंग का नया फोन 6.6 इंच की S-AMOLED डिस्प्ले, FHD रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ लाया जा रहा है। फोन 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ लाया जाएगा।

प्रोसेसर: Samsung Galaxy M35 5G को कंपनी Octa-core 5G प्रोसेसर Exynos 1380 चिपसेट के साथ लाने जा रही है।

रैम और स्टोरेज: ब्राजील में इस फोन को 8 GB रैम औऱ 256GB स्टोरेज के साथ लाया गया था।

कैमरा: ऑपटिक्स की बात करें तो सैमसंग फोन को 50MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ लाया जा रहा है। फोन 13MP फ्रंट कैमरा के साथ लाया जाएगा।

बैटरी: Samsung Galaxy M35 5G को कंपनी 6,000mAh बैटरी के साथ पेश करेगी। फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article