India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

UPITS 2024 : यूपी में बना ड्रोन, रडार में नहीं होता कैप्चर

07:30 AM Sep 27, 2024 IST
Advertisement

UPITS 2024 : उत्तर प्रदेश के इंटरनेशनल ट्रेड शो में नोएडा की रेपही कंपनी ने स्पेशल ड्रोन प्रदर्शित किया, जो अपने वजन से दोगुना वजन लेकर 20 किमी तक जाकर वापस आ सकता है। इस ड्रोन को भारत सरकार ने मान्यता दी है। इस ड्रोन का प्रयोग डिजास्टर और दुर्गम पहाड़ी रास्तों, बॉर्डर एरिया में किया जाता है। इनका प्रयोग कई एजेंसी कर रही है।

UPITS 2024 : यूपी में बना ड्रोन

उत्तर प्रदेश के इंटरनेशनल ट्रेड शो में नोएडा की रेपही कंपनी ने स्पेशल ड्रोन प्रदर्शित किया, जो अपने वजन से दोगुना वजन लेकर 20 किमी तक जाकर वापस आ सकता है। इस ड्रोन को भारत सरकार ने मान्यता दी है। इस ड्रोन का प्रयोग डिजास्टर और दुर्गम पहाड़ी रास्तों, बॉर्डर एरिया में किया जाता है। बता दें कि इनका प्रयोग कई एजेंसी कर रही है। साथ ही इसी तरह सर्विलांस ड्रोन भी है। यह बैटरी ऑपरेटड नहीं होकर इंजन ऑपरेटड है। खास बात है यह मेड इन यूपी है।

UPITS 2024 : कंपनी के अधिकारी ने बताया कि ड्रोन बैटरी ऑपरेटड न होकर फ्यूल बेस्ड है। यह एक बार फ्यूल भरने पर 100 किमी तक जा सकता है। 1,000 मीटर की ऊंचाई से अपने टारगेट को देख सकता है। उसकी पूरी लोकेशन ट्रैक करके भेज सकता है। 3 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है। यह पूरा आईसी बेस्ड है। इसे दो तरह से ऑपरेट किया जा सकता है। पहला मैन्युअल और दूसरा ऑटोमैटिक।उन्होंने बताया कि इसमें सिर्फ टारगेट और लोकेशन डाला जाता है। इसके बाद यह अपने टारगेट पर पहुंचकर सर्विलांस कर वापस आ सकता है।

UPITS 2024 : कंपनी के अधिकारी ने बताया कि उनके पास आठ प्रकार के ड्रोन हैं। लेकिन, सबसे खास एमआर-20 है। इसका प्रयोग अभी किया जा रहा है। खास तौर से उन क्षेत्रों में जहां पहुंचना आसान नहीं है। आपदा के समय इसका प्रयोग फूड, मेडिसन और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। इसे और मोडिफाइ किया गया है। वहीं, एक ड्रोन एडवांस टेक्नोलॉजी का है। यह 20 किमी तक 40 किग्रा वजन लेकर उड़ सकता है और आराम से वापस आ सकता है। यह रिमोट ऑपरेटड है, जिसे एक व्यक्ति हैंडल कर सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article