India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Xiaomi के इन फोन में बदलेंगे फीचर्स, कंपनी ने जारी किया अपडेट

09:34 AM Feb 28, 2024 IST
Advertisement

Xiaomi Update: Xiaomi ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने अपने मोबाइल फोन के लिए नया अपडेट पेश किया है, जिससे फोन के स्पेसिफिकेशंस में बदलाव। Xiaomi HyperOS को पिछले साल पेश किया गया है। ये लेटेस्ट OAS Xiaomi के MIUI की तुलना में कई नए फीचर्स के साथ आता है। इसे Xiaomi 14 सीरीज में दिया गया है। वहीं मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) में कंपनी ने ऐसे डिवाइस की लिस्ट जारी की है। जिनमें ये अपडेट अगले कुछ महीने में दिया जाएगा। आइए इन डिवाइस के बारे में जान लेते हैं।

Highlights

फोन में मिलेंगे नए फीचर

Xiaomi ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन और बाकी पुराने मॉडल के लिए HyperOS वर्जन को लॉन्च कर दिया है। करीब एक दशक से ज्यादा समय तक MIUI को साथ रखने के बाद, Android 14 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर Xiaomi का सालों में सबसे बड़ा बदलाव है। कंपनी का कहना है कि हाइपर OS न सिर्फ एक मोबाइल-सेंट्रिक प्लेटफॉर्म बनने जा रहा है, बल्कि हम कार सहित अन्य प्रोडक्ट को भी इकोसिस्टम में जोड़ते देखेंगे। लेकिन अभी कई मौजूदा Xiaomi यूज़र्स ऐसे हैं जो यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि उनके डिवाइस को एंड्रॉयड 14 बेस्ड वर्जन कब मिलेगा।

कंपनी ने दी जानकारी

कंपनी ने इस हफ्ते MWC 2024 इवेंट के दौरान, कम से कम 2024 की पहली छमाही के लिए अपने प्लान को कंफर्म कर दिया है, और अब इस बात की जानकारी मिल गई है कि आने वाले हफ्तों में कौन से Xiaomi और Redmi Note फोन के लिए अपडेट पेश किया जाएगा. अगर आप भी शाओमी फोन यूज़र हैं तो आइए लिस्ट में देखते हैं कि किन फोन को नया HyperOS Update पहली छमाही में किन फोन में आएंगे।

इन डिवाइस को मिलेगा HyperOS

Xiaomi 14 series (pre-installed), Xiaomi 13 series, Xiaomi 13T series, Xiaomi 12 series, Xiaomi 12T series, रेडमी Note 13 series, रेडमी Note 12 Pro 5G, रेडमी Note 12 Pro, Redmi Note 12 5G, Xiaomi Pad 6S Pro (pre-installed), Xiaomi Pad 6, रेडमी Pad SE, Xiaomi Watch S3 (pre-installed), Xiaomi Smart Band 8 Pro (pre-installed)

क्या HyperOS में खास

Xiaomi का नया ओएस एक क ह्यूमन सैंट्रिक सॉफ्टवेयर है। जिसको कंपनी ने पिछले साल पेश किया था। इसमें MIUI की तुलना में कई कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। नए अपडेट में लो-लेवल रीफैक्टरिंग, फास्ट कनेक्टिविटी, एक्टिव इंटेलिजेंस और एंड-टू-एंड सिक्योरिटी जैसे उन्नत फीचर्स दिए गए हैं।

कंपनी के रेडमी नोट की बात करें तो Xiaomi Redmi Note 12 Pro और Note 12 सीरीज को अपडेट करने जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि दूसरे फोन को भी हाइपरओएस अपडेट मिलेगा। लेकिन कंपनी से इस बारे में जब तक कंपनी के तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आती है। हमें थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article