बिहार को लेकर पीयूष गोयल की संसद में की गई टिप्पणी पर भड़के तेजस्वी
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने संसद में राज्य को लेकर की गई केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया।
10:57 PM Dec 21, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने संसद में राज्य को लेकर की गई केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को निशाने पर लिया।
Advertisement
यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सदस्य मनोज झा और सदन के नेता पीयूष गोयल के बीच बातचीत का एक वीडियो साझा किया है।
गोयल ने संसद में झा के भाषण के दौरान कहा था, ‘इनका बस चले तो देश को बिहार बना दें।’
यादव ने ट्विटर कहा, ‘देखिए, कैसे एक विवेकहीन व अहंकारी केंद्रीय भाजपाई मंत्री सदन के अंदर बिहार और बिहारियों का अपमान कर रहे है?”
Advertisement
राजद नेता ने कहा, “इनके गृह राज्य महाराष्ट्र से 2.5 लाख करोड़ की परियोजनाएं गुजरात चली गईं लेकिन बेचारे चूं तक नहीं कर सके, यही इनकी हैसियत है। बिहार भाजपा के नाकारा सांसदों ने जमीर बेच दिया है।’
उल्लेखनीय है कि झा ने उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर गोयल से माफी और उनकी टिप्पणी को कार्यवाही से हटाने की मांग की गई है।
Advertisement