W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

तेजस्वी ने पत्र जारी कर कही 'दिल की बात', बिहार के फिसड्डी राज्य होने से दुखी

बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल बोचहां उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित दिख रही है। इस चुनाव परिणाम के बाद राजद के नेता तेजस्वी यादव प्रदेश और केंद्र की सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

03:09 AM Apr 21, 2022 IST | Shera Rajput

बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल बोचहां उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित दिख रही है। इस चुनाव परिणाम के बाद राजद के नेता तेजस्वी यादव प्रदेश और केंद्र की सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

तेजस्वी ने पत्र जारी कर कही  दिल की बात   बिहार के फिसड्डी राज्य होने से दुखी
Advertisement
बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बोचहां उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित दिख रही है। इस चुनाव परिणाम के बाद राजद के नेता तेजस्वी यादव प्रदेश और केंद्र की सरकार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी ने बुधवार को एक पत्र जारी किया जिसे उन्होंने अपने दिल की बात का नाम देते हुए राज्य सरकार पर निशना साधा है।
Advertisement
उन्होंने अपने पत्र में कहा कि लगातार 17 वर्षों से नीतीश-भाजपा सरकार होने के बावजूद नीति आयोग, कैग सहित अन्य मानक संस्थाओं की रिपोर्ट्स तथा सूचकांकों में बेरोजगारी, गरीबी, पलायन, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और विधि व्यवस्था सहित अन्य क्षेत्रों में बिहार देश का सबसे फिसड्डी राज्य होने से दुख होता है।
Advertisement
उन्होंने आगे लिखा कि दु:ख तो तब होता है जब बिहार जैसे गरीब और पिछड़े राज्य की सरकार समृद्धि, विकास और जनता की समस्याओं का समाधान निकालने की बजाय प्रदेश में अपनी साम्प्रदायिक, जातिवादी व विषैली राजनीति करने से बाज नहीं आती।
Advertisement
सरकार में बैठे लोगों को राज्य के उत्थान, समृद्धि, शांति और विकास के लिए सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार, शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली, अपराध, किसानों, युवाओं छात्रों की अनदेखी जैसे मूल प्रश्नों पर सवाल नहीं पूछें और ये सत्तारूढ़ दल समाज में अपने ही द्वारा लगाई आग में अपनी सियासी रोटी सेंकते रहे।
उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि बिहार हर मानक, हर मापदंड और हर सूचकांक में लगातार सबसे पिछलग्गू राज्य बना हुआ है। जब भी कोई स्वतंत्र मानक संस्था अपने मूल्यांकन के सूचकांक में बिहार को सबसे नीचे का स्थान देती है तो यह सरकार सच स्वीकारने के बजाय उस संस्था को ही आँख दिखाने लगती है, उसमें ही खोट निकालने लगती है और उस संस्था पर दबाव डालने का अनैतिक प्रयास करती है।
बिहार के युवा को अपने हक-अधिकार के लिए सरकार से निरंतर सवाल कर रहे है, करते रहेंगे, लड़ते रहेंगे। उन्होंने पत्र के अंत में कहा कि हम युवाओं के सहयोग से युवाओं के भविष्य के लिए बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार, गरीबी, पलायन, अशिक्षा और बेरोजगारी के घने अंधेरे को हटा कर ही रहेंगे।
तेजस्वी ने यह पत्र सोशल साइटों पर भी शेयर किया है।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×