नीतीश को अवसरवादी बताने पर तेजस्वी का भाजपा पर तंज - जो बिकेगा उसे खरीद लो है इनकी नीति
बिहार में कल हुए सत्ता परिवर्तन को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार के खिलाफ कई आरोप लगाए थे।
01:43 PM Aug 11, 2022 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
बिहार में कल हुए सत्ता परिवर्तन को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार उप राष्ट्रपति बनना चाह रहे थे, इसके लिए उन्होंने कोशिश भी की थी लेकिन भाजपा ने उनकी बात नहीं मानी। इसी तरह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को केंद्र में मंत्री बनाए जाने के लिए नीतीश कुमार की सहमति लेने की बात कही थी। उन्होंने नीतीश कुमार को अवसरवादी नेता करार दिया था।
Advertisement
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने किया पलटवार
Advertisement
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि महागठबंधन के लोग जनता के लिए चिंतित रहते हैं। हम जनता के हितों के लिए काम करते हैं। वहीं, भाजपा है जो जोड़तोड़ की राजनीति में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही सिद्धांत है जो डरेगा उसे आयकर विभाग और प्रवर्त्तन निदेशालय (ईडी) से डराओ। जैसा देश में कई जगहों पर देखा गया है।
Advertisement
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बिकेगा उसे खरीद लो और भाजपा में मिला लो। भाजपा इसी रणनीति पर देश में राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि वहीं महागठबंधन हमेशा से जनता के चेहरे पर खुशी लाने के लिए काम करती है।

Join Channel