बिहार में मतदान से 1 दिन पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, महिलाओं को देंगे 30,000 रुपये
Tejashwi Yadav New Scheme: बिहार में पहले चरण के मतदान से ठीक पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों की मांग के आधार पर बहुत जल्द उनकी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद 'मां-बहिन मान योजना' के तहत महिलाओं के खाते में मकर संक्रांति के दिन एक ही बार में 30,000 रुपए भेजे जाएंगे।
Tejashwi Yadav Bihar Poll Pitch: महागठबंध की सरकार बनी तो क्या करेंगे तेजस्वी?

तेजस्वी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राशि केवल एक साल के लिए नहीं, बल्कि पांच साल तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार पूरी अवधि तक चलती है तो हर महिला को 5 साल में कुल 1.5 लाख रुपए का लाभ मिलेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि जैसे ही उनकी सरकार का गठन होगा, वह मकर संक्रांति के दिन महिलाओं के अकाउंट में सीधा आर्थिक लाभ देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पर्व दही-चूड़ा और तिल से जुड़ी परंपरा का प्रतीक है और इसी शुभ अवसर पर आर्थिक मदद भी महिलाओं तक पहुंचाई जाएगी।
Tejashwi Yadav Announcement: तेजस्वी ने महिलाओं को लेकर क्या कहा?
#WATCH | पटना: राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "हमारा विषय बिहार बनाने का है। हमने किसानों के लिए घोषणा की है कि अगर हमारी सरकार बनी, तो हम सिंचाई के लिए मुफ़्त बिजली देंगे। गेहूं और धान के लिए, हम धान के MSP के अतिरिक्त ₹300 और गेहूं के MSP के… pic.twitter.com/9qx89nxpRd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
उन्होंने कहा, "हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारी सरकार हमारी माताओं-बहनों की मांग पर बनने जा रही है। मकर संक्रांति के दिन, मां-बहिन मान योजना के तहत पूरे एक साल की 30,000 रुपए की राशि एक साथ महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। महंगाई के इस समय में यह मदद उनके लिए बहुत बड़ी राहत होगी। उन्होंने कहा, "पूरे एक साल में 30 हजार रुपए होते हैं। पांच साल में यह 1.5 लाख रुपए बनता है। हर महीने 2,500 रुपए का लाभ महिलाओं को मिलेगा।"
Bihar Elections 2025: 6 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान

राजद नेता ने पुराने वादों को याद दिलाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने पहले भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मजबूत कदम उठाने का वादा किया था। जीविका दीदियों को स्थायी करने और उन्हें 30,000 रुपए का मानदेय देने की बात पहले ही कही जा चुकी है। महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए चुनाव से ठीक पहले तेजस्वी यादव की इस घोषणा को महागठबंधन का मास्टर स्ट्रोक मन जा रहा है। अब देखना होगा कि एनडीए इससे कैसे निपटता है।

 Join Channel