Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Telangana News : सोशल मीडिया पोस्ट से भड़के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

तेलंगाना के आदिलाबाद में शनिवार रात को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर इलाके में तनाव फैल गया।

09:29 AM Jun 12, 2022 IST | Desk Team

तेलंगाना के आदिलाबाद में शनिवार रात को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर इलाके में तनाव फैल गया।

तेलंगाना के आदिलाबाद में शनिवार रात को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर इलाके में तनाव फैल गया। पोस्ट को लेकर विशेष समुदाय के लोगों ने वन टाउन पुलिस स्टेशन के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, अब स्थिति नियंत्रण में है।  
पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को किया गिरफ्तार
आदिलाबाद में हुए विरोध प्रदर्शन के बारे में पुलिस अधीक्षक डी उदय कुमार रेड्डी ने कहा, जिस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी उसके खिलाफ हमने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की जांच जारी है। 
Advertisement

स्थिति बिगड़ी तो लगाया जा सकता है कर्फ्यू : पुलिस अधिकारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, लोगों ने जब वन टाउन पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया तो स्थिति को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि, यदि स्थानीय लोग अशांति स्थापित करने के लिए किसी तरह के कृत्य में शामिल होते हैं तो इलाके में कर्फ्यू लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि, देश में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद से कई जगह विरोध प्रदर्शन जारी है।    

Advertisement
Next Article