W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Punjab में तस्करों का आतंक, नशा बेचने का विरोध करने पर शख्स की हत्या

पंजाब में नशा तस्करों का कहर, विरोध करने पर युवक की हत्या

05:21 AM Apr 17, 2025 IST | Neha Singh

पंजाब में नशा तस्करों का कहर, विरोध करने पर युवक की हत्या

punjab में तस्करों का आतंक  नशा बेचने का विरोध करने पर शख्स की हत्या
Advertisement

पंजाब में नशा तस्करों के आतंक का ताजा मामला बठिंडा के मौड़ मंडी कस्बे में सामने आया है। नशा बेचने का विरोध करने पर दीप सिंह नामक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

पंजाब सरकार ने राज्य में नशे के खिलाफ युद्ध जैसा अभियान छेड़ रखा है और पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। फिर भी नशा तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे विरोध करने वालों पर धारदार हथियारों से हमला कर रहे हैं। ताजा मामला बठिंडा के मौड़ मंडी कस्बे का है। वार्ड 10 में रहने वाले एक युवक की नशा तस्करों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। थाना मौड़ पुलिस ने मृतक दीप सिंह के चाचा दर्शन सिंह के बयान पर सुभाष कुमार निवासी मौड़ मंडी, प्रीत, साहिल, आकाशदीप सिंह व छह अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

दीप सिंह पांच बहनों का इकलौता भाई था। वहीं सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उक्त मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दर्शन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल की रात को जब उसका भतीजा दीप सिंह पास की दुकान से सामान खरीदने गया तो सुभाष कुमार, प्रीत, साहिल, आकाशदीप व उनके छह-सात साथियों ने उसके भतीजे पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए।

घायल दीप को सिविल अस्पताल बठिंडा ले जाया गया, वहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। फरीदकोट के डॉक्टरों ने जब दीप को वापस बठिंडा रेफर किया तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दर्शन सिंह ने बताया कि मानसा के रहने वाले कुछ युवक मौड़ मंडी के युवकों के साथ मिलकर उनकी कॉलोनी में नशा बेचते थे। दीप सिंह इनका विरोध करता था।

दीप पांच बहनों का इकलौता भाई था, जो लगातार नशा तस्करों का विरोध करता था। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मौड़ थाना प्रभारी तरविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और इस हत्याकांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Punjab: परगट सिंह का आरोप, केजरीवाल और भगवंत मान पर भी हो FIR

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×