W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

वो 5 बड़े पुल हादसे, जिसने उजाड़े कई परिवार, 2022 में गई थी एकसाथ 141 लोगों की जान

03:52 PM Jul 09, 2025 IST | Priya
वो 5 बड़े पुल हादसे  जिसने उजाड़े कई परिवार  2022 में गई थी एकसाथ 141 लोगों की जान
Advertisement

नई दिल्ली : बीते वर्षों में भारत ने कई पुल हादसों का सामना किया है, जिनमें सैकड़ों लोगों की जानें गई हैं और दर्जनों घायल हुए हैं। गुजरात के वडोदरा जिले के पाडरा इलाके में मंगलवार सुबह एक पुराना पुल भरभरा कर ढह गया, जिससे पुल से गुजर रहे वाहन सीधे महिसागर नदी में गिर गए। हादसे में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं। यह पुल 1985 में बना था और वडोदराआनंद मार्ग को जोड़ता था। आइए जानें उन 5 बड़े पुल हादसों के बारे में जिसने कई परिवार उजाड़ दिए-

  1. पुणे, महाराष्ट्र - कुंडमाला फुटब्रिज हादसा (15 जून 2025)

पुणे के लोणी कलभोर क्षेत्र में इंद्रायणी नदी पर बना एक पैदल पुल भारी भीड़ के दबाव में टूट गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई, जबकि 50 से अधिक घायल हुए। यह पुल पर्यटकों के बीच लोकप्रिय था और वर्ष 2023 में इसे ‘खतरनाक’ घोषित किया गया था, बावजूद इसके आम जनता का प्रवेश जारी रहा। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने घटना पर नाराज़गी जताई और कहा कि स्थानीय प्रशासन को पहले ही सतर्क किया गया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुल अब पूरी तरह से हटाया जाएगा।


2.
मोरबी, गुजरात - सस्पेंशन ब्रिज हादसा (30 अक्टूबर 2022)

मोरबी जिले में मच्छू नदी पर बना 140 साल पुराना झूलता पुल अचानक टूट गया, जब उस पर करीब 400 लोग मौजूद थे। इस भीषण हादसे में 141 लोगों की जान चली गई और 180 से अधिक लोग घायल हुए। यह पुल ओरेवा ग्रुप द्वारा हाल ही में मरम्मत के बाद खोला गया था, लेकिन जांच में सामने आया कि पुल का केबल सिस्टम बदले बिना ही सिर्फ डेकिंग की मरम्मत की गई थी। सरकार ने कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज की और SIT जांच बैठाई।

3. कोलकाता, पश्चिम बंगाल - विवेकानंद फ्लाईओवर हादसा (31 मार्च 2016)

कोलकाता के भीड़भाड़ वाले गिरीश पार्क इलाके में निर्माणाधीन विवेकानंद फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हुई, जबकि 80 से अधिक घायल हुए। जांच में पता चला कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। हादसे के बाद केंद्र और राज्य सरकारों ने फ्लाईओवर परियोजनाओं की निगरानी के लिए नई गाइडलाइंस तैयार की थीं।

4. माजेरहाट, कोलकाता - ब्रिज ध्वस्त (4 सितंबर 2018)

कोलकाता का माजेरहाट पुल, जो नेशनल हाईवे 12 पर स्थित था, 4 सितंबर 2018 को अचानक ढह गया। हादसे में 3 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोग घायल हुए। यह पुल 50 साल पुराना था और नियमित निरीक्षण की कमी का शिकार था। राज्य सरकार ने हादसे के बाद पुल को तत्काल बंद कर दिया और पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया गया।

5. राफिगंज, बिहार - रेल ब्रिज हादसा(10 सितंबर 2002)

राफिगंज, बिहार, 10 सितंबर 2002 राजधानी एक्सप्रेस के डिब्बे राफिगंज रेल ब्रिज पर गिरने से एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें लगभग 80 यात्रियों की मौत हो गई और 170 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा शाम के वक्त हुआ जब ट्रेन पुल पार कर रही थी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×