For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ujjain Rape Case में आरोपी को मिलेगी ये सजा, अवैध मकान पर चलेगा आज बुलडोजर

12:40 PM Oct 04, 2023 IST | Nikita MIshra
ujjain rape case में आरोपी को मिलेगी ये सजा  अवैध मकान पर चलेगा आज बुलडोजर

मध्यप्रदेश के सतना में एक खौफनाक घटना हुई जहां एक व्यक्ति ने अपने हवस का शिकार एक बच्ची को बनाया। उसी सिलसिले में आज उस आरोपी को एक बड़ी सजाए दी जा रही है। जी हाँ बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के मकान को आज बुलडोज़र के ज़रिये ढहाया जाएगा। ये कार्रवाई शाम 4:00 बजे होगी। आज ये एलान कर दिया गया है की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी के मकान को जमीदोज कर दिया जाएगा। और इसकी सूचना आरोपी के परिवार को भी दे दी गयी है।

कब होगा आरोपी का मकान मलबे में ढेर ?

दरअसल, ये इसीलिए किया जा रहा है क्योंकि सतना की ही रहने वाली एक कक्षा आठवीं की छात्रा के साथ उज्जैन में ही रहने वाले भरत सोनी ने नाबालिग बालिका के साथ रेप को अंजाम दिया था। जहां पुलिस अधिकारियों ने इस मामले का खुलासा तो कर दिया था। लेकिन अभी भी आरोपी के मकान को ढेर करना बाकी था। आपको बता दें की इस कार्रवाई को लेकर कई बार नए-नए तथ्य सामने आये। लेकिन अब बातज्या जा रहा है की बुधवार यानि 4 अक्टूबर शाम 4 बजे आरोपी के मकान को बुलडोज़र के ज़रिये ढेर किया जाएगा। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी गुरुवार के दिन महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के दूसरे चरण का लोकार्पण करने आ रहे हैं। और उनके इस आगमन में अधिकारी और कर्मचारी काफी उलझे हुए नज़र आ रहे हैं। और यही कारण है की रेप के आरोपी के मकान को दो दिन की और मोहलत मिलने की बात भी बतायी जा रही है।

क्या सरकारी जमीन पर बना है झोपड़ीनुमा मकान?

मध्यप्रदेश के नगर निगम अधिकारियों के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक आरोपी भरत सोनी का मकान सरकारी जमीन पर अवैध तरीके निर्मित है।वहीँ अगर पीड़िता की बात की जाए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया है की पीड़िता की हालत में अब काफी सुधार आया है। संभावना ये भी जताई जा रही है की कुछ ही दिनों में बालिका को अस्पताल से छुट्टी मिल जायेगी।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nikita MIshra

View all posts

Advertisement
×