उन्नाव बलात्कार पीड़िता युवती का शव उसके गांव लाया गया
बुरी तरह से झुलसी हुई स्थिति में दिल्ली के एक अस्पताल में उन्नाव बलात्कार पीड़िता का शव शनिवार रात यहां उसके गांव लाया गया।
04:38 PM Dec 07, 2019 IST | Shera Rajput
Advertisement
उन्नाव (उप्र) : बुरी तरह से झुलसी हुई स्थिति में दिल्ली के एक अस्पताल में उन्नाव बलात्कार पीड़िता का शव शनिवार रात यहां उसके गांव लाया गया।
Advertisement
Advertisement
पीड़िता की दिल्ली के एक अस्पताल में शुक्रवार रात मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार रात पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए विमान से दिल्ली ले जाया गया था।
Advertisement
मृतका के परिवार को जब उसका शव सौंपा गया, तो मौके पर सपा के एमएलसी सुनील साजन, पूर्व विधायक उदय राज यादव और पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद यादव सहित अन्य नेता मौजूद थे।
किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद थी। गांव में वरिष्ठ अधिकारी सुबह से ही डेरा डाले हुए थे।

Join Channel