टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रील बनाने के लिए फ्लाईओवर पर बीचों-बीच खड़ी कर दी कार, आरोपी पर लगा 36 हजार का जुर्माना

09:27 AM Mar 31, 2024 IST | Rakesh Kumar

इन दिनों लोगों को रील बनाने का बहुत ही ज्यादा शौख चढ़ा हुआ है। और इसके लिए वह किसी भी हद को पार कर जाते हैं।और ऐसा ही एक मामला दिल्ली के पश्चिम विहार से सामने आया है। यहां फ्लाईओवर पर सुनहरे रंग की गाड़ी खड़ी करके वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर को पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी गाड़ी जब्त कर ली गई है और 36 हजार रुपये का चालान भी काटा गया है।

Advertisement

Highlights 

निहाल विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज

यूट्यूबर की पहचान नांगलोई के प्रदीप ढाका के रूप में हुई है। वहीं सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर निहाल विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि यूट्यूबर के इंस्टाग्राम पर अभी भी कई ऐसे वीडियो हैं, जिनमें यातायात नियमों का उल्लंघन होता दिखाई दे रहा है। प्रदीप ढाका ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पश्चिम विहार फ्लाईओवर पर इसूजू हाईलैंडर गाड़ी को तिरछी करके लगा दिया था। इस वजह से जाम लग गया था। बाद में गाड़ी का दरवाजा खोलकर भी उन्होंने दौड़ाया व उसका वीडियो बनाया।

आग लगाकर वीडियो बनाते हुए नजर आ रहा था

इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा था। वहीं, एक और वीडियो में आरोपित बैरिकेड में आग लगाकर वीडियो बनाते हुए नजर आ रहा था। इन वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुनहरे रंग की मोडिफाई कार द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर एक्स पर वीडियो अप्लोड किया गया था। वीडियो में दिखाई दे रहा था कि एक युवक पश्चिम विहार के फ्लाईओवर पर गाड़ी खड़ी कर वीडियो बना रहा था। इस वजह से जाम भी लग गया था। आरोपित को पकड़ने का जिम्मा बाहरी जिले की एएटीएस को सौंपा गया। टीम ने आरोपित की पहचान की और उसे पकड़ लिया। पश्चिम विहार ईस्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी इसूजू हाईलैंडर को जब्त कर लिया गया।यह गाड़ी उसकी मां के नाम पर पंजीकृत है। गाड़ी में कुछ नकली प्लास्टिक के हथियार भी मिले हैं।

36 हजार रुपये का चालान काटा

इसके अलावा यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 36 हजार रुपये का चालान काटा गया।पुलिस के काम में बाधा डालने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के संबंध में निहाल विहार में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने यूट्यूबर या इंटरनेट मीडिया के लिए वीडियो बनाने वाले लोगों से अपील की है कि व यातायात नियमों का पालन करें। ऐसे वीडियो शूट करने से पहले उचित अनुमति भी लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article