Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

क्रिकेट मैदान पर तहलका मचा देने वाला ये क्रिकेट स्टार जो कभी सड़को से उठाता था कूड़ा

NULL

01:38 PM Dec 04, 2017 IST | Desk Team

NULL

क्रिकेट की दुनिया में अपने एक अलग अंदाज के लिए जाने वाले क्रिस गेल को आज भला कौन नहीं जानता होगा। गेल सिर्फ क्रिकेट मैदान पर सिक्सर मशीन ही नहीं बल्कि वह तो क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले में से हैं। जब भी गेल क्रीज पर उतर आते हैं तो विरोधी खिलाडिय़ों के पसीने छूट जाते हैं।

Advertisement

गेल जब मैदान पर बैटिंग के लिए उतरते हैं तब भी सारा मैदान तालियों की आवाज से गूंज उठता है। तो चलिए आज हम आपको इस दिग्गज खिलाड़ी के बारे में कुछ ऐसी दिलचस्प बातें बताने जा रहें हैं जिन्हें सुनकर हो जाएंगे हैरान। 21 सितंबर, 1979 को जमैका में जन्मे क्रिस का पूरा नाम क्रिस्टोफर हेनरी क्रिस गेल है।

हाई स्कूल तक पढ़े। कॉलेज नहीं गए। पिता डुडली गेल पुलिस में नौकरी करते थे, जबकि मां सेल्स का काम करती थीं।आपको बता दें क्रिश गेल ने आपने जीवन में एक समय ऐसा भी देखा है जब क्रिस ने अपनी जिंदगी में कूड़ा उठाने का काम भी किया है।

लेकिन आज वहीं क्रिस गेल अपनी मेहनत के दम पर विश्व में क्रिकेट में शिर्ष के ऐसे आग लगा देने वाले बल्लेबाजों में से हैं जो अच्छे-अच्छो के पसीने छुडवां देते हैं।

खैर टैटू के लिए क्रेज गेल के दोनों हाथों पर टैटू बने हैं जिनका उनको बहुत ज्यादा शौक है। डांसिंग उनकी हॉबी है। गेल कभी भी डांस करने से पीछे नहीं हटते हैं वह तो क्रिकेट के मैदान पर भी डांस का मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। गेल को अक्सर लेट नाइट पार्टीज करते हुए भी देखा जाता है।

अब किके्रटर क्रिस गेल की लाइफस्टाइल रोमांच से एकदम भरपूर है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट यह बात बयां करता है कि गेल काफी हसमुख स्भाव के हैं उकनी पत्नी का नाम नताशा बैरिज है। नताशा गेल के साथ आईपीएल के समय 2012 में इंडिया आ चुकी हैं। गेल के छह भाई-बहन हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Next Article