टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

नव वर्ष में करा देंगे स्वर्णिम युग का आभास: नरबीर

NULL

05:08 PM Dec 24, 2017 IST | Desk Team

NULL

गुरुग्राम: हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2018 गुरूग्राम के लिए स्वर्णिम वर्ष होगा। आने वाले वर्ष में एक ओर जहां गुरुग्राम में यातायात सुगम होगा, वहीं लगभग 10 हजार करोड़ रूपए के कई विकास कार्य शुरू होंगे। लोक निर्माण मंत्री ने उक्त विचार आज वार्ड नंबर-29 के सैक्टर-48 स्थित विपुल ग्रीन रिहायशी सोसायटी का दौरा करते हुए कही। उन्होंने आज विपुल ग्रीन रिहायशी सोसायटी, मैफील्ड ग्रीन रिहायशी सोसायटी तथा रेल विहार का दौरा कर वहां के निवासियों की शिकायतें सुनी और शिकायतों का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

उनके साथ वार्ड नंबर-29 से निगम पार्षद कुलदीप यादव, पूर्व निगम पार्षद राजेन्द्र यादव, नगर निगम के अधीक्षक अभियंता अरविन्द कुमार, डीटीपी प्लानिंग आर एस भट्ट, नगर निगम के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार, कनिष्ठ अभियंता आशीष हुड्डा व हरीकिशन, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक बिजेन्द्र शर्मा, सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, मैफील्ड गार्डन एन ब्लॉक आरडब्ल्यूए प्रधान धर्मसिंह यादव, कर्नल महेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2018 में गुरूग्राम के राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, सिग्रेचर टावर चौक तथा इफ्को चौक पर जंक्शन इम्प्रूवमैंट का कार्य पूरा हो जाएगा। जिसके बाद यहां पर यातायात सुगम होगा और यातायात जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में जितने विकास कार्य शुरू होंगे उतने पिछले 50 वर्षों में भी नहीं हुए। हुडा सिटी सैंटर से सुभाष चौक तक मैट्रो ट्रेन का विस्तार कार्य शुरू होगा।

साथ ही गुरूग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलीवेटिड सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। साथ ही गुरूग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर वासियों को सिटी बस सर्विस का तोहफा भी वर्ष 2018 में मिलेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गुरूग्राम को जोडऩे के लिए 3-4 कनैक्टिविटी और होंगी। गुरूग्राम में विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य भी अप्रैल माह में शुरू हो जाएगा। उन्होंने नागरिकों को निमंत्रण देते हुए कहा कि बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए रैस्ट हाऊस का उदघाटन करेंगे। यह रैस्ट हाऊस 100 कमरों का है। इस अवसर पर सोसायटी निवासियों ने पेयजल आपूर्ति, बिजली, सड़क, सीवरेज सहित सफाई व्यवस्था दुरूस्त करवाने की बात लोक निर्माण मंत्री से कही। इस पर लोक निर्माण मंत्री ने आश्वासन दिया कि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा उनकी सभी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– सतबीर, अरोड़ा

Advertisement
Advertisement
Next Article