Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

The Great Khali ने सुनाई खुशखबरी, घर में गूंजी किलकारी; दूसरी बार बने पिता

10:03 AM Nov 18, 2023 IST | Anjali Dahiya
The Great Khali

The Great Khali: देश के मोस्ट पॉपुलर रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ The Great Khali ने आज एक वीडियो शेयर करके फैंस को एक खुशखबरी सुनाई है। उन्होंने बताया है कि वह एक बार फिर पिता बने हैं, उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जी हां! खली के घर किलकारियां गूंज उठी हैं, उन्होंने अपने फैंस के साथ इस खास पल को शेयर किया है। वीडियो में अपने नवजात बेटे को गोद में लिए वह काफी इमोशनल नजर आए।

Advertisement

बेटे को बताया अनमोल हीरा

खली के घर बेटे ने जन्म लिया है। आपको बता दें कि खली इस समय अमेरिका में पत्नी हरपिंदर कौर के साथ हैं। अमेरिका के एक मैटरनिटी होम में बेटे के जन्म के बाद खली ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। खली ने बेटे को अनमोल हीरा बताते हुए खुशी का इजहार किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खली अपने बेटे को गोद में लेकर प्यार कर रहे हैं।

इससे पहले The Great Khali को एक बेटी भी है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं और बच्चे व मां के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

कौन हैं खली

दलीप सिंह राणा एक भारतीय पेशेवर पहलवान, कुश्ती प्रमोटर और अभिनेता हैं। इनका जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के धीरैना गांव में एक राजपूत परिवार में हुआ था। इन्हें WWE में द ग्रेट खली के नाम से जाना जाता है। इन्होंने अपनी पेशेवर कुश्ती की शुरुआत साल 2000 में की थी। खली पेशेवर कुश्ती करियर की शुरुआत करने से पहले, पंजाब पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक थे। खली ने चार हॉलीवुड फिल्मों, दो बॉलीवुड फिल्मों और कई टेलीविजन शो में भी काम किया है।

 

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article