For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सुहागरात पर पान लाने गया था दूल्हा, चूना लगाकर फरार हुई दुल्हन, भगाने वाले का नाम जानकर चौंक जाएंगे

पान लाने गए दूल्हे को लगा चूना, दुल्हन फरार

01:28 AM May 22, 2025 IST | Neha Singh

पान लाने गए दूल्हे को लगा चूना, दुल्हन फरार

सुहागरात पर पान लाने गया था दूल्हा  चूना लगाकर फरार हुई दुल्हन  भगाने वाले का नाम जानकर चौंक जाएंगे

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के तुरंत बाद दुल्हन अपने जीजा के साथ फरार हो गई। पान लाने गए दूल्हे को जब यह पता चला, तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने छापेमारी कर दुल्हन और उसके जीजा को हिरासत में ले लिया है। दुल्हन का कहना है कि कम दहेज के कारण ससुराल में उसे ताने दिए जा रहे थे।

हर रोज अजीबो गरीब शादी के मामले सामने आते हैं। लोग अपनी शादी की अहमियत ही भूल गए हैं। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के मंडप पर सात फेरे लेने के तुरंत बाद दुल्हन घर से भाग गई। जी हां, हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी जलालपुर क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। बीते 17 मई को युवक अपनी नई दुल्हन को लेकर घर पहुंचा था, लेकिन उसे क्या पता था कि दुल्हन एक दिन भी घर में नहीं टिकेगी। शाम होते ही दुल्हन अपने जीजा के साथ फरार हो गई। फिलहाल पुलिस ने फरार दुल्हन और उसके जीजा को हिरासत में ले लिया है। आइए जानते  हैं पूरा मामला।

चूना लगाकर भागी दुल्हन

विदाई के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो उसके आने पर पूरा दिन शादी की रस्में और कार्यक्रम संपन्न हुए। शाम को दुल्हन ने पति से पान खाने के इच्छा जताई। दूल्हा भी खुश होकर पान लेने के लिए चला गया। इसी बीच दुल्हन का जीजा अपने दोस्तों के साथ कार से दुल्हन के ससुराल पहुंचा और उसे कार में बैठाकर फरार हो गया। ससुराल के लोग ये नजारा देखकर दंग रह गए। ससुराल वाले कार के पीछे भागते हुए चिल्लाने लगे। जब दूल्हा पान लेकर घर पहुंचा तो उसके भी होश उड़ गए।

छापेमारी कर जीजा को पकड़ा

घटना के बाद दूल्हे के पिता ने बिंवार थाने में तहरीर देकर बताया कि दुल्हन को उसी का जीजा लेकर भाग गया है। दुल्हन पांच लाख रुपए की कीमत के गहने पहनकर भागी थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर जीजा के घर पर छापेमारी की। दुल्हन को लेकर भागने वाले जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके घर से दुल्हन को भी ले गई है। पुलिस अब घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। दुल्हन को उसी की सगी बहन के हवाले कर दिया है।

इसलिए भागी थी दुल्हन

पुलिस की छापेमारी के दौरान अपने जीजा के घर मिली नई दुल्हन का कहना है कि शादी के बाद ससुराल आने और कम दहेज मिलने से पूरा परिवार परेशान था। ससुराल वाले उसे ताने भी मार रहे थे। इसी वजह से उसने इसकी शिकायत अपने जीजा से की थी। उसने बताया कि उसके जीजा को फोन पर तुरंत घर आने को कहा गया था, जिसके बाद वह खुद अपने जीजा के साथ चली गई।

Viral News : बाल हुए लंबे तो लड़कों की बना दी चोटी , सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×