W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला बाजार, Sensex 200 अंक से ज्यादा फिसला

10:30 AM May 29, 2024 IST | Yogita Tyagi
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला बाजार  sensex 200 अंक से ज्यादा फिसला
Advertisement

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई है। बाजार के करीब सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सुबह 9:40 बजे तक सेंसेक्स 221 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,949 अंक और निफ्टी 74 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,813 अंक पर कारोबार कर रहा है।

  • भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला है
  • भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई है
  • बाजार के करीब सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं
  • शुरुआती कारोबार में बाजार का रुझान नकारात्मक बना हुआ है

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव में ट्रेड

शुरुआती कारोबार में बाजार का रुझान नकारात्मक बना हुआ है। NSE पर 1,400 शेयर गिरावट के साथ और 554 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव में ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 133 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,161 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 14 अंक की मामूली गिरावट के साथ 16,859 पर बना हुआ है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, फिन सर्विस, एफएमसीजी, बैंक और आईटी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। मेट, रियल्टी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में तेजी बनी हुई है। सेंसेक्स में 30 में से 9 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। भारती एयरटेल, टाटा स्टील, एसबीआई, कोटक महिंद्रा और आईटीसी टॉप गेनर्स हैं। वहीं, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स टॉप लूजर्स हैं।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए

ज्यादातर एशियाई बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, जकार्ता और सियोल के बाजारों में गिरावट है। केवल शंघाई के बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल पर है। ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर में वरिष्ठ टेक्निकल एनालिस्ट वैशाली पारेख का कहना है कि निफ्टी ने कल के सत्र में 22,850 से लेकर 23,000 तक कारोबार किया था। हम अभी निफ्टी पर सकारात्मक बने हुए हैं। 22,780 से लेकर 22,800 का लेवल एक सपोर्ट का काम करेगा। लेकिन आगे की तेजी के लिए निफ्टी को 23,100 का लेवल तोड़ना जरूरी है।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×