For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Odisha के कई स्थानों पे पारा पहोचा डिग्री सेल्सियस से नीचे

01:33 PM Dec 21, 2023 IST | Prakash Sha
odisha के कई स्थानों पे पारा पहोचा डिग्री सेल्सियस से नीचे

Odisha अभी भी शीत लहर से पीड़ित है, राज्य में 16 स्थानों पर तापमान दस डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को जारी की गई।

विभाग ने कहा कि कंधमाल जिले के जी. उदयगिरी में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। उन्होंने बताया कि सिमिलीगुड़ा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस, फुलबनी में 6.5 डिग्री सेल्सियस, किरेई में 6.6 डिग्री सेल्सियस, कोरापुट में 7.6 डिग्री सेल्सियस, अंगुल और दरिंगबाड़ी में आठ डिग्री सेल्सियस, राउरकेला में 8.3 डिग्री सेल्सियस, क्योंझर में 8.4 डिग्री सेल्सियस और सुंदरगढ़ में 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विभाग के मुताबिक, भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और कटक में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में ओडिशा के कुछ स्थानों पर रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prakash Sha

View all posts

Journalist

Advertisement
×