विदेश मंत्रालय में 30 से अधिक देशों के राजदूतों के साथ बैठक, पहलगाम हमले की दी जानकारी
अमित शाह और एस जयशंकर ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
पहलगाम हमले के बाद भारत ने 30 से अधिक देशों के राजदूतों को हमले की जानकारी देने के लिए बैठक बुलाई। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की और हमले की विस्तार से जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी बढ़ गई है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ CCS की बैठक में कई अहम फैसले लिए है वहीं पाकिस्तान ने भी NSS की बैठक में कई फैसले लिए है। इसी बीच भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की विस्तार से जानकारी देने के लिए विदेश मंत्रालय में विदेशी राजदूतों को बुलाया गया। इस दौरान यह बैठक लगभग आधे घंटे तक चली थी जिसमें कई देशों के विदेशी राजदूतों मौजूद थे।
#WATCH | दिल्ली: विदेश मंत्रालय (MEA) ने चीन और कनाडा समेत G20 देशों के चुनिंदा राजदूतों को पहलगाम आतंकी हमले के बारे में जानकारी दी। यह बैठक 30 मिनट तक चली।
बैठक के बाद सभी राजदूत साउथ ब्लॉक बिल्डिंग में स्थित मंत्रालय के कार्यालय से रवाना हुए। pic.twitter.com/qmGjZpmqDx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2025
30 से अधिक विदेशी राजदूतों को बुलाया
पहलगाम हमले के बाद भारत ने 30 से अधिक देशों के विदेशी राजूतों को हमले की जानकारी देने के लिए बैठक बुलाई। इस बैठक में चीन, रुस, ब्रिटेन, अमेरिका, कतर, UAE, जापान समेत कई विदेशी राजनयिकों को बुलाया गया था। बता दें कि यह बैठक लगभग 4 बजे शुरू हुई थी। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे। बैठक में सभी राजदूतों को पहलगाम हमले की ब्रीफिंग दी गई।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। pic.twitter.com/ehFzoD540a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2025
राष्ट्रपति से मिले अमित शाह
पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार की ओर से कई बैठके की जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह हाथों में लाल रंग की फाइल लेकर पहुंचे थे। इस बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पहलगाम हमले की विस्तार से जानकारी दी गई।

Join Channel