Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विधायक ने भोजन बना रहे कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, जानिए विधायक की दादागिरी का पूरा मामला

शिवसेना विधायक संतोष बांगर ने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में भोजन बना रहे एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों को खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा है।

03:14 PM Aug 16, 2022 IST | Desk Team

शिवसेना विधायक संतोष बांगर ने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में भोजन बना रहे एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों को खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा है।

शिवसेना विधायक संतोष बांगर ने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में भोजन बना रहे एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों को खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि बांगर एक रसोई में काम करने वाले कर्मचारी को दो बार थप्पड़ मारते हैं, जहां मध्याह्न भोजन तैयार किया जा रहा था।
Advertisement
विधायक ने भोजन बना रहे कर्मचारी को जड़ा थप्पड़
 वह कर्मचारी से भोजन को लेकर सवाल-जवाब करते हुए नजर आ रहे हैं। शिवसेना विधायक ने बाद में पत्रकारों से कहा कि मध्याह्न भोजन योजना के लिए रसोई में तैयार किए जा रहे भोजन में जिस सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था उसकी गुणवत्ता बेहद खराब थी। शिवसेना के, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले धड़े के विधायक बांगर ने दावा किया, ‘‘यह सरकारी निधि की लूट है। वे गरीब लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहे हैं। राज्य सरकार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।’’
Advertisement
Next Article