लॉक उप के विनर का नाम आया सामने, फैंस ने बताया किसे बनाना चाहते है शो का विनर
लॉक उप शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। शो का फिनाले भी नज़दीक है। इसी बेच अब फैंस ने ये बता दिया है की वह किस कंटेस्टेंट को लॉक उप विनर बनते देखना चाहते है।
11:04 AM May 02, 2022 IST | Desk Team
रियलिटी शो लॉक उप के पहले ही सीजन को मिली अपर सफलता से न सिर्फ कंटेस्टेंट बल्कि इस शो के मेकर्स भी काफी खुश है। ALT बालाजी के इस शो लॉकअप को होस्ट किया है कंगना रनौत ने। कंगना के इस शो की थीम एक जेल थी जिसमे सभी कंटेस्टेंट कैदी बन कर इतने दिनों से रह रहे थे। लॉक उप में बंद कैदियों ने एक एक करके अपने अपने राज़ भी जनता के सामने रखे।
Advertisement
लॉक उप शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। शो का फिनाले भी नज़दीक है। इसी बेच अब फैंस ने ये बता दिया है की वह किस कंटेस्टेंट को लॉक उप विनर बनते देखना चाहते है। जैसे जैसे कंगना रनौत की मेज़बानी में लॉक उप शो आगे बढ़ रहा है। दर्शको के मन में भी एक उत्सुकता है विनर का नाम जानने के लिए। लॉक उप के फैंस ने एक पोल्ल के ज़रिये ये बता दिया है की उनके हिसाब से विनर कौन होना चाहिए। इसके साथ ही लॉक उप के 3 टॉप कंटेस्टेंट्स का भी पता चल गया है।
1 मुनव्वर फ़ारूक़ी
लोगो के दिलो में जगह बना पाने में कामयाब रहे है मुनावर फ़ारूक़ी। मुनव्वर की जेल के अंदर दूसरी कंटेस्टेंट अंजली अरोरा से लिंक उप, उनकी शादी की शॉकिंग खबर का सबके सामने आना और अपने बचपन और माँ से जुड़े दर्दनाक किस्से जगजाहिर कर चुके है जिसे सुनकर मुनव्वर को लोगो ने काफी सपोर्ट किया है। मुनव्वर शुरुआत से ही दर्शको के दिलो पर छाए हुए है और सबको लगता भी है की लॉक उप के पहले सीजन के विनर फारुकी ही होंगे। विनर की लिस्ट में दर्शको की नज़रो में मुनव्वर नंबर एक पर है।
2 पायल रोहतगी
एक्ट्रेस और अपने बाद बोले पैन की वजह से हमेशा लाइमलाइट में रहने वाली पायल को भी दर्शको का खूब प्यार मिल रहा है। पिछले वीकेंड अपनी ज़िन्दगी से जुड़ा बेहद ही अहम् सीक्रेट रिवील किया था पायल ने। जिसकी वजह से दर्शक उनके दुःख में दुखी है और उन्हें खूब सपोर्ट कर रहे है। विनर के लिए पायल रोहतगी का नाम दूसरे नंबर पर है।
3 प्रिंस नरूला
कुछ टाइम पहले ही वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले प्रिंस नरूला भी लॉक उप में रहकर दर्शको का खूब मनोरंजन कर रहे है। प्रिंस को भी दर्शको ने विनर के रूम में देखने की इच्छा जताई है उन्हें इस पोल में 16 % वोट्स मिले है।
इस पोल के आधार पर ये कहना गलत नहीं होगा की लॉक उप के पहले सीजन की ट्रॉफी मुनव्वर ही अपने ले जाने वाले है। खेर ये पोल कितना सही साबित होता है ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा। इस शो को कौन जीतेगा ये जानने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।
Advertisement