Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नामीबिया से चीते लेकर विमान ग्वालियर के लिए रवाना

नामीबिया से आठ चीतों को लेकर विशेष मालवाहक विमान शुक्रवार रात को मध्य प्रदेश के ग्वालियर के लिए रवाना हो गया। मध्य प्रदेश वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

11:16 PM Sep 16, 2022 IST | Shera Rajput

नामीबिया से आठ चीतों को लेकर विशेष मालवाहक विमान शुक्रवार रात को मध्य प्रदेश के ग्वालियर के लिए रवाना हो गया। मध्य प्रदेश वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नामीबिया से आठ चीतों को लेकर विशेष मालवाहक विमान शुक्रवार रात को मध्य प्रदेश के ग्वालियर के लिए रवाना हो गया। मध्य प्रदेश वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Advertisement
मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) जे एस चौहान ने बताया कि आठ चीतों और चालक दल के सदस्यों को लेकर विशेष उड़ान नामीबिया की राजधानी विंडहोक से शुक्रवार रात लगभग 8.30 बजे (भारतीय समय अनुसार) रवाना हो गई। यह विमान शनिवार सुबह लगभग छह बजे ग्वालियर के महाराजपुर एयर बेस पर उतरेगा।
उन्होंने कहा कि ग्वालियर में औपचारिकता पूरी करने के बाद चीतों को एक चिनूक सहित दो हेलीकॉप्टरों में श्योपुर जिले के पालपुर गांव भेजा जाएगा।
चौहान ने कहा कि पालपुर गांव से चीतों को सड़क मार्ग से कुनो नेशनल पार्क लाया जाएगा और बाद में चीतों के लिए बनाए गए विशेष बाड़ों में इन्हें छोड़ा जाएगा।
Advertisement
Next Article