Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजस्थान में युवाओं को जो धक्का दिया गया हैं यह वर्ष 2023 में कांग्रेस की विदाई का कारण बनेगा : सतीश पूनियां

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कहा है कि राज्य में युवाओं की आवाज उठाते समय उन्हें जो धक्का दिया गया हैं, यह वर्ष 2023 में कांग्रेस की विदाई का कारण बनेगा।

03:27 PM Feb 16, 2022 IST | Desk Team

रीट मामले की सीबीआई जांच को लेकर हम लोग अंतिम दम तक लड़गे
डा पूनियां ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) पेपर लीक मामले की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराये जाने की मांग को लेकर मंगलवार को किये गये उनके नेतृत्व में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान गिरने से उनके पैर में चोट लगने के बाद यह बात कही। उन्होंने प्रदर्शन का वीडियो ट््वीट कर कहा कि यही धक्का 2023 में कांग्रेस की विदाई का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि अंतिम न्याय तक प्रदेश भाजपा लड़ई जारी रहेगी और रीट मामले की सीबीआई जांच को लेकर हम लोग अंतिम दम तक लड़गे, ना रुकने वाले हैं और ना झुकने वाले हैं।
कांग्रेस सरकार की यह तानाशाही कांग्रेस के पतन का कारण बनेगी
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तथा भाजपा के कई विधायक एवं अन्य पार्टी नेताओं ने डा पूनियां से सुबह मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। डा पूनियां अपने जयपुर स्थित जनसंवाद केन्द, पर किसानों और युवाओं से मुलाकात कर जनसुनवाई की और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से उनकी कुशलक्षेम पूछने पहुंचे पार्टी कार्यकार्यकर्ताओं से संवाद भी किया।
इस अवसर पर डा पूनियां ने कहा ‘‘आज निवास पर पधार कर आप लोग जो मेरा हौसला अफजाई कर रहे हो निश्चित ही आपका यह आशीर्वाद मुझे प्रदेश के नौजवानों के हितों के लिए लड़ने की नई प्रेरणा देगा।’’ उधर केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भी सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाते हुए कहा कि डा पूनियां को सरकार की शह पर काम कर रहे पुलिसकर्मियों द्वारा इस तरह गिराना दुर्भाज्ञपूर्ण है। कांग्रेस सरकार की यह तानाशाही और ओछी मानसिकता कांग्रेस के पतन का कारण बनेगी।
Advertisement
Next Article