टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें

NULL

02:53 PM Apr 07, 2018 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़ : साध्वियों से रेप मामले में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नही ले रही है, एक के बाद एक लगातार उन पर केस दर्ज हो रहे है।  वीरवार को एसआईटी ने एक और केस दर्ज कर दिया है। एसआईटी ने दायर की 800 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट। 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद भड़के दंगों में दर्ज की गई एफआईआर 345 में राम रहीम का नाम भी शामिल हो गया है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बढ़ेगी मुश्किल, हत्या के मामले में जल्द बड़ा फैसला आने की उम्मीद है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या मामले में आज हुई सुनवाई।

Advertisement

सुनवाई के दौरान आरसी 8 डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या मामले में राम रहीम पक्ष के वकील अस के गर्ग द्वारा आज करीब 1 घंटे तक की बहस की गई। मामले की अगली सुनवाई अब 17 अप्रैल को दोपहर 2 बजे होगी। आज मामले की पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में हुई सुनवाई। डेरा प्रमुख राम रहीम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। मामले में गवाह खट्टा सिंह की याचिका पर हाई कोर्ट में फैसला सुरक्षित होने के चलते अभी फैसला आने में लग सकता कुछ और समय।

सुनवाई में अभी चल रहा है फाइनल बहस का दौर और यह प्रक्रिया पूरी होते ही फैसला सुनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मामला डेरा प्रबंधक रहे रंजीत सिंह की हत्या का है। रंजीत सिंह को राम रहीम के काले कारनामे के बारे में जानकारी दी थी। रंजीत सिंह ने साध्वी का खत डेरे से बाहर पहुंचाने में मदद की थी, उसकी हत्या 10 जुलाई 2002 को हुई थी। रंजीत मर्डर केस में कानूनी दांवपेंच के दौरान कई उतार-चढ़ाव आ चुके हैं।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

(आहूजा)

Advertisement
Next Article