टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra ने जिस राज्य में बिताया अपना बचपन, आज उसी जगह से एक्ट्रेस को लगता है डर

3 साल बाद भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी यूपी विजिट से जुड़ी वीडियो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा कि वो खुद उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में पली-बढ़ी है और यहां उन्हें हमेशा एक डर का माहौल महसूस होता है।

11:33 AM Nov 11, 2022 IST | Desk Team

3 साल बाद भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी यूपी विजिट से जुड़ी वीडियो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा कि वो खुद उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में पली-बढ़ी है और यहां उन्हें हमेशा एक डर का माहौल महसूस होता है।

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा देश से लेकर विदेश तक में अपनी
एक खास पहचान रखती है। मशहूर हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका
अमेरिका में ही सेंटल हो गई और हाल ही में पूरे 3 साल बाद प्रियंका अपने वतन भारत
वापस लौटी थी। इस दौरान जहां उन्होंने तमाम इंवेंट में शिरकत की तो वहीं एक्ट्रेस उत्तर
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी पहुंची। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी में जाकर
बच्चों और महिलाओं से मुलाताक की। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा ने यूपी को लेकर एक
ऐसी बात बोली जो सच में चौंकाने वाली थी।  

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा
यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर हैं और अक्सर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य के स्तर को
बढ़ाने का काम करती रहती है। हाल ही में 3 साल बाद भारत लौटी प्रियंका लखनऊ शहर
में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य
,
पोषण और तमाम अन्य चीजों
के स्तर को देखने यहां पहुंची हुई थी। साथ ही वो 24/7 महिला हेल्पलाइन कंट्रोल रूम
भी पहुंची जहां पर महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और यौन उत्पीड़न की शिकायतों को
दर्ज किया जाता है।

हाल ही में प्रियंका
चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी यूपी विजिट से जुड़ी वीडियो शेयर की है, जिसमें
एक्ट्रेस ने कहा
कि वो खुद उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में पली-बढ़ी है और यहां उन्हें
हमेशा एक डर का माहौल महसूस होता है और खासकर शाम
7 बजे के बाद। इसके साथ ही अपनी यूपी
विजट के दौरान
प्रियंका ने यहां
पुलिस अधिकारी से कई तरह के सवाल भी किए।

अपनी यूपी विजट
के दौरान प्रियंका ने ये जाना कि किस तरह से कंट्रोल रूम में काम होता है और इसके
साथ ही उन्होंने कॉल ट्रैकिंग के काम को भी जाना, लेकिन प्रियंका ने खुद इस बात को
कबूल किया कि वो खुद जिस राज्य में बड़ी हुई है, उस राज्य में वो खुद सेफ फील नहीं
करती।

Advertisement
Next Article