टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

प्रधानमंत्री द्वारा बजट के संदर्भ में दिया गया वक्तव्य वास्तविकता के विपरीत : गेहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के बजट के संदर्भ में दिये गये वक्तव्य को वास्तविकता के विपरीत करार दिया है।

01:33 PM Feb 03, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के बजट के संदर्भ में दिये गये वक्तव्य को वास्तविकता के विपरीत करार दिया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के बजट के संदर्भ में दिये गये वक्तव्य को वास्तविकता के विपरीत करार दिया है।
जरुरी सामान की कीमतें आम आदमी के लिए बोझ बन गई 
श्री गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बजट के संदर्भ में दिया गया वक्तव्य वास्तविकता के विपरीत है। बजट को अमृतकाल का बजट कहें या कुछ और, उससे यह सच्चाई नहीं बदलने वाली कि भाजपा की नीतियों के कारण देश हर पैमाने पर पिछड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है बेरोजगारी बढ़ रही है उद्योग धंधे बड़ संख्या में बंद हो गये हैं ईंधन और जरुरी सामान की कीमतें आम आदमी के लिए बोझ बन गई है।
बजट में जनकल्याण की किसी योजना का ऐलान नहीं 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बजट को युवाओं, मध्यमवर्ग, गरीबों एवं किसानों के हित का बता रहे हैं जबकि बजट में इनके लिए कोई ठोस प्रावधान ही नहीं हैं। भारत कृषि प्रधान देश हैं और यह पहला ऐसा बजट हैं जिसमें किसानों को कुछ भी नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन में गरीबी बढ़ रही है वहीं सरकार ने बजट में जनकल्याण की किसी योजना का ऐलान नहीं किया। 
मनरेगा का बजट भाषण में या मोदी के वक्व्य में कोई जिक्र तक नहीं
इसके विपरीत मनरेगा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय की जनहितकारी योजना जिसने कोरोना में गरीबों को संबल दिया, उसका बजट ही घटा दिया गया। मनरेगा का बजट भाषण में या मोदीजी के वक्तव्य में कोई जिक्र तक नहीं किया गया।
भाजपा ने देश के विकास को पीछे ले जाने का काम किया
उन्होंने कहा कि राजग सरकर अगले 25 साल की योजना की बात करती है परंतु यह नहीं देखती कि आज की नीतियां मजबूत होगी तभी भविष्य भी बेहतर होगा। भाजपा ने देश के विकास को हर दिन पीछे ले जाने का काम किया है। राजग सरकार की गलत नीतियों का परिणाम आने वाले समय में देश को भुगतना पड़गा।
Advertisement
Advertisement
Next Article